1782 बूथ के लिए चुनावी टीम रवाना…जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा…बिलासपुर से 6 विधानसभा के लिए सामाग्रियों का हुआ वितरण

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— आज कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कालेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम से ईव्हीएम,व्हीव्हीपेट मशीन का वितरण किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी पी.दयानन्द समेत अन्य आलाधिकारियों की मौजूदगी में स्ट्रांग का ताला खोला गया। गिनती प्रक्रिया के बाद पीठासीन अधिकारियों के मौजूदगी में बूथवार कर्मचारियों को ईव्हीएम और व्हीव्हीपैड का वितरण हुआ।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  जिला निर्वाचन अधिकारी पी.दयानन्द ने बताया कि आज जिले के 1782 मतदान केन्द्रों के लिए ईव्हीएम और व्हीव्हीपेड मशीन का वितरण किया गया। वितरण प्रक्रिया के पहले मशीनों  की सामान्य गिनती के अलावा अन्य प्रक्रिया का पालन किया गया। इसके पहले अधिकारियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम का ताला खोला गया।

                 दयानन्द ने बताया कि 20 नवम्बर को प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान होना है। मतदान की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। आज जिले के कुल 7 विधानसभा में बूथ पर तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच ईव्हीएम और व्हीव्हीपेड का वितरण हुआ। इसके अलावा अन्य जरूरी स्टेशनरी सामाग्रियों का भी वितरण किया गया। वितरण प्रक्रिया के पहले कर्मचारियों को जरूरी टिप्स भी दिये गये हैं।

                                दयानन्द ने बातचीत के दौरान बताया कि जिले के सात विधानसभा में से मरवाही  विधानसभा के मैटेरियल का वितरण पेन्ड्रा से किया गया है। बिलासपुर से 6 विधानसभा के लिए मशीनों का वितरण हुआ। सभी मतदान अधिकारियों से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बस से रवाना किया गया है । चुनाव आयोग ने परिवहन के लिए पहले से बसों का अधिग्रहण कर लिया था । दूर दराज क्षेत्रों के बूथ अधिकारियों को साजो सामान के साथ पहले रवाना किया गया है।

                      जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मैटेरियल वितरण के समय पूरी सावाधानी का ध्यान रखा गया है। सभी बूथों को संचार माध्यमो के सम्पर्क रखा गया है। जिले के दो विधानसभा में कुल 3 पिंक बूथ बनाए गये हैं। पिंक बूथ में महिलाए के कंधों पर सुरक्षा से लेकर चुनाव सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा सातो विधानसभा में  कुल 11 संगवारी बूथ होंगे। इन बूथों पर महिलाओं के लिए अलग से मतदान की व्यवस्था होगी। महिला अधिकारियों की भी विशेष मौजूदगी होगी।

                     जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा टीम एक एक गतिविधियों पर नजर बनाकर रखी है। पुलिस प्रशासन भी चुनाव को लेकर पूरी तरह गंभीर है। किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन हर एक चुनौतियों का सामना करने के लिए भी तैयार है।

Share This Article
close