12 हजार से अधिक कर्मचारी कराएंगे मतदान…सुरक्षा के कड़े इंतजाम…मरवाही में मतदाताओं को विशेष व्यवस्था

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— जिला निर्वाचन अधिकारी पी.दयानन्द ने पत्रकारों को बताया कि चार सहायक मतदान केन्द्रों को मिलकरर कुल 1782 बूथ के लिए कर्मचारियों को रवाना कर दिया गया है। उन्होने बताया कि चुनाव में पुलिस प्रशासन को छोड़कर सीधे तौर पर करीब लगभग 12 हजार अधिक कर्मचारी मतदान कार्यों में सीधे रूप से शामिल हैं। पैरोमिलेट्री कर्मचारियों के अलावा पुलिस प्रशासन भी भारी संख्या में मतदान केन्द्रों समेत अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे।
                     सवाल जवाब के दौरान पी.दयानन्द ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने जिले के मरवाही विधानसभा के 7 केन्द्रों को क्रिटिकल माना है। ऐसे केन्द्रों में आयोग ने सुरक्षा से लेकर मतदान प्रक्रिया को बेहतर निगरानी में रखा है। जिले में कुल 5 सौ अधिक मतदान केन्द्रों को राजनीतिक रूप से संवेदनशील माना कर व्यवस्था की गयी है।
           जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिले में कुल 3 मतदान केन्द्रों को संगवारी मतदान केन्द्र नाम दिया गया है। दो कोटा और एक बिल्हा मिलाकर तीनों मतदान केन्द्रों की व्यवस्था महिलाओं के हाथ में रहेगी। इसके अलावा जिले के 11 बूथ महिला कर्मचारी होंगे। लेकिन यहां पुरूष और महिला मतदान करेंगे। जबकि संंगवारी मतदान केन्द्रों में केवल महिलाएं ही वोट कर सकेंगी।
                                        कलेक्टर ने बताया कि रिमोट क्षेत्रों जहां संचार व्यवस्था की समुचित व्यवस्था नहीं है…ऐसे स्थानों पर वायरलेस की सुविधा होगी। केन्द्रों ने निश्चित समयांतराल के बाद सम्पर्क रहेगा।
                            एक सवाल के जवाब में पी.दयानन्द ने कहा कि मशीनों में किसी प्रकार की खराबी या तकनिकी फाल्ट आने पर तत्काल सुधार या मशीन बदलने की व्यवस्था है। वैसे तो ईव्हीएम में बहुत बड़ी खराबी की संभावना नहीं होती है। बावजूद इसके मेजर फाल्ट की स्थिति में दस प्रतिशत मशीनें रिजर्व में हैं। उनकी सेवाएं ली जाएंगी।
              उन्होंने बताया कि देर रात्रि तक मतदान कर्मी बताएं गए ठिकाने पर पहुंंच जाएंगे। कर्मचारिोयों की केन्द्रों तक लगातार पहुंचने की जानकारी भी मिल रही है। मतदान कर्मियों को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान केन्द्रों तक सामाग्रियों के साथ दोपहर एक बजे तक रवाना कर दिया गया है। इसके अलावा रिजर्व कर्मचारियों की भी आयोग ने व्यवस्था की है।
           दयानन्द ने बताया कि जिले के मरवाही विधानसभा में मतदाताओं के लिए मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है। मतदान केन्द्रों में मतदाताओं को लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। वेटिंग हाल की व्यवस्था की गयी है। उम्मीद है कि मतदान शांति के साथ सम्पन्न होगा।
close