दोपहर एक बजे तक सबसे अधिक कोटा में मतदान…वरिष्ठ पुलिस कप्तान ने किया वोट…बिलासपुर में 25 प्रतिशत मतदान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— दोपहर एक बजे तक बिलासपुर जिले के सातों विधानसभा में मतदान का प्रतिशत धीरे धीरे आने लगे हैं। खासकर बिलासपुर विधानसभा के कमोबेश सभी वार्ड के बूथ में लम्बी लम्बी लाइन देखने को मिल रही है। 8 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही जिले के आलाधिकारियों ने अपने अपने बूथ में पहुंचकर मतदान किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  जिला निर्वाचन कार्यालय से दोपहर एक बजे तक सातों विधानसभा के मतदान प्रतिशत की जानकारी आने लगी है। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर एक बजे तक बिलासपुर विधानसभा में 25 प्रतिशत से अधिक लोगों ने मतदान कर लिया है। बेलतरा विधानसभा में करीब 27 प्रतिशत मतदान किया जा चुका है। मस्तूरी विधानसभा में दोपहर एक बजे तक करीब 30 प्रतिशत से अधिक लोगों ने अपने अधिकारों का प्रयोग किया है।

                                    कोटा विधानसभा में दोपहर एक बजे तक करीब 32 प्रतिशत मतदान हुआ है। तखतपुर विधानसभा में 30 प्रतिशत वहीं बिल्हा विधानसभा में 31 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया है। मरवाही विधानसभा में मतप्रतिशत करीब 20 प्रतिशत होने की जानकारी मिली है।
            सुबह 8 प्रतिशत मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। जिले के आलाधिकारियों ने शासकीय कार्यों की जिम्मेदारी निभाने से पहले बूथ पर पहुंंचकर अपने मतदान अधिकार का प्रयोग किया।  सुबह तिलकनगर स्थित बूथ पहुंचकर बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस कप्तान आरिफ शेख ने जन सामान्य के साथ मतदान किया। उन्होने मतदान के बाद लोगों से अपने अधिकारों के उपयोग करने की बात कही। आरिफ शेख ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाते हुए लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें। लोकतंत्र को मजबूत बनाए। मतदान के दौरान आरिफ शेख वर्दी में नजर आए। उन्होने सेल्फी लेकर लोगों को मतदान करने का संदेश भी दिया।
                                    एडिश्नल एसपी ग्रामीण अर्चना झा ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान एडिश्नल एसपी वर्दी में नजर आयीं। उन्होने मतदान की अपील की।उंंगली में लगी स्याही को दिखाकर फोटो भी खिंचवाई।साथ ही लोगों से शांति व्यवस्था को बनाए रखते हुए अधिकारों का प्रयोग करने को कहा।
             पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक ललित अग्रवाल ने परिवार के साथ अपने वार्ड में पहुंचकर मतदान किया। उन्होने कहा कहा मतदान हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। अधिकार का प्रयोग कर आत्मिक शांति मिलती है। ललित ने बताया कि जलपान के पहले हमने परिवार के साथ मतदान किया है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने लोगों से ललित अग्रवाल ने बढ़कर मतदान करने को कहा है।
close