पुराने आंकड़ें के करीब पहुंचा बिलासपुर…मरवाही में सर्वाधिक वोटिंग…दो घंटे बाद आएगा फायनल आंकड़ा

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर— शाम करीब 6 बजे तक मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर विधानसभा में 59 प्रतिशत हुए हैं। फायनल आंकड़ा आने में अभी एक घंटे से अधिक समय लगेगा। शहर के कई बूथ पर अभी भी मतदान चल रहा है। मालूम हो कि साल 2013 में 60 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने अधिकारों का प्रयोग किया था।
          जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शाम करीब 6 बजे तक बिलासपुर के 59 से अधिक प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है। अभी भी मतदान किया जा रहा है। जानकारी है कि बेलतरा विधानसभा में साढ़े पांच बजे तक 66 से अधिक प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है। जबकि मरवाही विधानसभा में ठीक इसी समय पर 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है।
                                 जानकारी के अनुसार कोटा विधानसभा में शाम पांच बजे तक 67 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले हैं।जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार अभी फायनल आंकड़ा आने में एक से दो घंटे लगेंगे। क्योंकि आधे से ज्यादा बूथ पर शाम पांच बजे के पहले मतदान केन्द्र तक पहुंचे लोग मतदान कर रहे हैं।
close