हिरासत में आनलाइन सट्टेबाज

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

IMG-20150904-WA0001बिलासपुर— बीती रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चन्द्रा विहार स्थित एक मकान में क्रिकेट पर सट्टा खिला रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक स्थानीय निवासी है। पुलिस को छापामार कार्रवाई के दौरान कुछ मोबाइल और लैपटाप मिले हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               मुखबिर की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस ने चन्द्राविहार में छापामार कार्रवाई करते हुए सट्टा खिला रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक का नाम गिरीश कुमार अग्रवाल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरीश कुमार आनलाइन क्रिकेट सट्टा खिला रहा था।

                   पुलिस प्रवक्ता लखन पटले ने बताया कि मुखबिर से खबर मिली कि चन्द्राविहार में गिरीश अग्रवाल नामक युवक आष्ट्रेलिया बनाम इंग्लैण्ड क्रिकेट मैच पर आनलाइन सट्टा खिला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर गिरीश कुमार को हिरासत में लिया। उसके पास से कुछ मोबाइल और लैपटाप के अलावा पन्द्रह सौ रूपए नगद मिले हैं।

close