SECL में साम्प्रदायिक सद्भभाव सप्ताह का आयोजन…अधिकारियों ने बढ़ाया सहयोग का हाथ…पीड़ितों के लिए दिखाई दरियादिली

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर–एसईसीएल मुख्यालय में साम्प्रदायिक सद्भावना सप्ताह मनाया जा रहा है। 19 नवम्बर को शुरू हुए साम्प्रदायिक सद्भावना सप्ताह कार्यक्रम का समापन 25 नवम्बर को होगा। शनिवार को ‘‘साम्प्रदायिक सद्भावना सप्ताह’’ के तहत सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर साम्प्रदायिक सद्भाव के लिए राशि एकत्र की। अभियान में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                       एसईसीएल में साम्प्रदायिक सद्भावना सप्ताह मनाया जा रहा है। 19 नवम्बर से शुरू सद्भावना सप्ताह में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का समापन 25 नवम्बर को होगा। शनिवार 24 नवम्बर को अभियान में शामिल लोगों ने साम्प्रदायिक सद्भभाव अभियान के तहत राशि एकत्रित की है।

                      इस अवसर पर एसईसीएल अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक ए.पी. पण्डा, निदेशक (कार्मिक) डाॅ. आर.एस. झा, निदेशक तकनीकी (संचालन) कुलदीप प्रसाद, महाप्रबंधक (कार्मिक/प्रशासन) ए.के. सक्सेना, महाप्रबंधक (कल्याण) ए.के. पाढ़ी, महाप्रबंधक (एनईई/पेंशन-पीएफ) राजीवरंजन, मुख्य प्रबंधक (का.-प्रशा/जनसंपर्क/राजभाषा) पी.नरेन्द्र कुमार, विभिन्न विभागाध्यक्षों, समेत अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रूप से सहयोग राशि प्रदान की।

         मालूम हो कि एकत्रित राशि का उपयोग साम्प्रदायिक, जातीय, वंशीय अथवा ऐसी किसी प्रकार की हिंसा से प्रभावित लोगों के बीच खर्च की जाएगी। सामाजिक सद्भाव को भंग करती घटना से शिकार बच्चों के शारीरिक और मनोवैज्ञानिक पुनर्वास में राशि खर्च की जाएगी। घटना में पीड़ित परिवार और प्रभावितों को समाज की मुख्य धारा में शामिल करने कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

Share This Article
close