बिलासपुर—- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस का किसानों का कर्जा माफ और बिजली बिल हाफ का नारा तो केवल शिगुफा मात्र है। दरअसल कांग्रेसियों का सत्ता पाने के लिए चुनाव के दौरान माफ और हाफ का स्लोगन शिगुफा मात्र था। सच्चाई तो यह है कि न कर्जा माफ होगा और न ही बिजली बिल हाफ ही होगी। अब तो केवल कांग्रेस का पत्ता साफ होगा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस के कर्जा माफ औप बिजली बिल हाफ मुद्दे पर टिप्पणी किया है। संजय ने कांग्रेस के कर्जा माफ और बिजली हाफ को चुनावी शिगूफा बताया है। उन्होने कहा कि सच यह है कि चुनाव में कांग्रेस का पत्ता साफ है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस सत्ता पाने के लिए दिन में सपने देख रही है। कर्जा और बिजली के नाम पर जनता को भ्रमित कर सत्ता प्राप्ति के सपने देख रही है।
संजय ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता देश की आजादी के बाद से आज तक कांग्रेस की सरकार को देख चुकी है। कांग्रेस ने इसके पहले ने तो कर्ज़ा माफ किया और ना ही बिजली माफ किया । 50 वर्षों में कभी कांग्रेस को किसानों की याद नहीं आयी। कर्नाटक में कांग्रेस ने कर्जा माफी की बात की थी। लेकिन आज तक किसानो का कर्जा माफ नहीं हुआ।
श्रीवास्तव ने बताया कि अपनी निश्चित हार को देखते हुए कांग्रेस के नेता ईवीएम की सुरक्षा पर संदेह कर रहे हैं। उन्हें ना तो लोकतंत्र पर विश्वास है और न ही चुनाव आयोग पर। वह अपनी हार को देखते हुए पोस्टल बैलेट पर सवाल कर रहे हैं। हास्यस्पद यह है कि वे कलेक्टर और एसपी पर भी आरोप लगा रहे हैं।
संजय के अनुसार चुनाव में कांग्रेस की मजबूरी रही है कि वह सभी प्रकार के प्रपंच कर एन केन प्रकारेण सत्ता प्राप्ति की कोशिश करे। क्योंकि इस विधानसभा की हार कांग्रेस की ताबुत पर आखिरी किल होगी। यही वजह है कि मतदान के बाद भी तमाम प्रकार की आरोप प्रकट कर जनता और प्रशासन के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।लेकिन उन्हें इसमें सफलता नहीं मिलने वाली है। छत्तीसगढ़ की जनता समझदार है और जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में चौथी बार भाजपा सरकार बन रही है।