सम्मान के साथ कर्मचारियों की भाव भीनी विदाई…सीएमडी ने कहा…समेकित प्रयास से बुलन्द हुआ झण्डा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— एसईसीएल मुख्यालय स्थित सीएमडी सभागार में एसईसीएल कर्मियों की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी। गरिमामय विदाई कार्यक्रम के दौरान एसईसीएल के आलाधिकारी मौजूद थे। सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का शाल श्रीफल,पुषपहार से सम्मानित किया गया। अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ए.पी.पण्डा, निदेशक (कार्मिक) डाॅ. आर.एस. झा, निदेशक तकनीकी (संचालन) कुलदीप प्रसाद, मुख्य सतर्कता अधिकारी बी.पी. शर्मा, महाप्रबंधक (कार्मिक/प्रशासन) ए.के. सक्सेना, विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों, कर्मचारियों, महिलाकर्मियों, मुख्यालय के श्रमसंघ प्रतिनिधियों, सीएमओएआई और अनुसूचित जाति/अनु. जनजाति के प्रतिनिधियों ने सेवानिवृत होने वाले सभी सदस्यों को नई पारी की शुभकामनाएं दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     एसईसील के जिम्मेदार और आलाधिकारियों ने डी.पी. तिवारी महाप्रबंधक (आईईडी), यू.के. लदेर कार्यालय अधीक्षक, एस.के. लोगन वाहनचालक के कम्पनी को दिए गए योगदान को दिल से याद किया।

         कार्यक्रम में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ने संक्षिप्त संबोधन किया। ए.पी.पण्डा ने कहा कि मिनी रत्न एसईसीएल प्रबंधन तकनीकी कौशल और कर्मचारी हित के सहज समन्वय से ऊपजी कार्यशैली अपनाकर चलती है। उत्पादन, गुणवत्ता समेत सभी प्रतिस्पर्धी मानकों पर कम्पनी का परचम लहरा रहा है। ऐसा सभी लोगों की एकजुटता से संभव हुआ है।

                     निदेशक (कार्मिक) डाॅ. आर.एस. झा, निदेशक तकनीकी (संचालन) कुलदीप प्रसाद और मुख्य सतर्कता अधिकारी बी.पी. शर्मा ने अपने सम्बोधन में सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए दूसरी पारी की सुखमय जीवन की कामना की। सेवानिवृत्त कर्मियों ने भी एसईसीएल की उत्कृष्ठ कार्यसंस्कृति की सराहना की। सभी ने कहा कि एसईसीएल परिवार  से मिले सम्मान से खुशी हो रही है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए गए सम्मान के लिए धन्यवाद।

           कार्यक्रम के प्रारंभ में सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों का जीवन परिचय पढ़ा गया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रभात कुमार कुमार उप प्रबंधक (सचिवीय/राजभाषा) ने किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को धन्यवाद ज्ञापित महाप्रबंधक (कार्मिक/प्रशासन) ए.के. सक्सेना ने किया।

close