पूर्व आएएस कांग्रेस में शामिल…कहा पार्टी की रीति नीति से हुआ प्रभावित…बताया जनसेवा का करूंगा काम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— पूर्व आईएएस एस एल रात्रे कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। पार्टी प्रवेश के बाद एस.एल.रात्रे ने कहा कि कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर सदस्यता ली है। पार्टी से जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसका निर्वहन करूंंगा। क्षमता के अनुसार अंतिम सांस तक जनता की सेवा करूंगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  जिला कांग्रेस कार्यालय में  पूर्व आईएस और प्रशासनिक अधिकारी एस.एल.रात्रे नें कांग्रेस का दामन थामा है। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र बोलर की अनुशंसा पर  एसएल रात्रे को  पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी,सैय्यद ज़फ़र अली ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। सदस्यता लेने के बाद कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रात्रे की प्रशासनिक अनुभवों का लाभ पार्टी को मिलेगा।

                  एसएल रात्रे ने कहा कि दीर्घकालिक प्रशासनिक अनुभवों को पार्टी और देश सेवा में खर्च करूंगा। रात्रे ने बताया कि प्रशासनिक जिम्मेदारी के पहले सहायक प्राध्यापक के रूप में काम करने का अवसर मिला। राज्य प्रशासनिक सेवा में चयनित होने के बाद जनता के कार्यों को ईमानदारी से निभाया। प्रशासन के विभिन्न पदों रहते हुए जो भी जिम्मेदारी मिली। उसका निर्वहन किया। उन्होने कहा कि कांग्रेस की रीति,नीति,ने उन्हें हमेशा प्रभावित किया।

मतगणना एजेन्टों को दी जाएगी ट्रेनिंग

        प्रदेश कांग्रेस के प्रशासनिक महामंत्री गिरिश देवांगन के हवाले से प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि मतगणना एजेन्टों को ट्रेनिंग दी जाएगी। एजेन्टों को ट्रेनिंग 5 दिसम्बर को प्रदेश कांग्रेस संभागवार बैठक में विशेषज्ञ लोग देंगे। ट्रेनिगं की जिम्मेदारी जिला कांग्रेस अध्यक्षों और प्रत्याशियों को दी गयी है।

close