कांग्रेसियों ने तलाश लिया बहाना…भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने बताया…अनर्गल प्रलाप से नहीं टलने वाली हार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

congress,bjp attack on congress,chhattisgarh,bhupesh baghel,cg,newsरायपुर– –विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों के मतदान के बाद अब जनता परिणाम को लेकर बेताब है। क्योंकि जनता ने फैसला जो किया है कि भाजपा की चौथी बार सरकार बनेगी। जनता देख रही है कि पिछले 15 सालों से सत्ता पाने को बेताब कांग्रेसी किस तरह सरकार बनाने का झूठा दावा पेश कर रही है। बस इसी बात का जनता इंतजार कर रही है कि मतगणना के बाद किस तरह कांग्रेस के मंसूबों पर पानी फिर गया है। यह बातें भााजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस पर हमला बोलकर किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस बुरी तरह से कन्फ्यूज है। मतदान के बाद अब जनता को भी कन्फ्यूजन परोस रही है। संजय ने कहा कि कांग्रेस नेता ईवीएम का अनर्गल राग अलाप रहे हैं। अनर्गल प्रलाप से जाहिर हो गया है कि कांग्रेस नेता अपनी तयशुदा हार को परोक्ष रूप से स्वीकार कर लिया है। अब हार का कारण बताने के लिए ईव्हीएम का बहाना तलाश रहे हैं।

                  भाजपा नेता संजय ने कहा कि एक तरफ जहां चिंताग्रस्त कांग्रेस नेता प्रलाप करने लगे हैं। दूसरी तरफ जनता भाजपा को चौथी बार सरकार बनते देख रही है। क्योंकि उन्हें अच्छी तरह से मालूम है कि भाजपा सरकार बनने के बाद जनकल्याणकारी योजनाओं पर क्रियान्वयन शुरू हो जाएगा। लेकिन कांग्रेस नेता जिस तरह बात.बेबात चुनाव आयोग पहुंचकर बखेड़ा खड़ा करने का काम कर रहे हैं। इससे उनकी विश्वसनीयता दांव पर लग रही है। कांग्रेस की स्थिति हास्यास्पद होती जा रही है।

                            भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सोमवार को जारी एक वक्तव्य में कहा कि प्रदेश की जनता को भाजपा पर पूर्ण विश्वास है। भाजपा चौथी बार भी सत्ता में वापसी कर रही है। प्रदेश मुखिया डॉ रमन सिंह की अगुवाई में प्रदेश के चहुंमुखी विकास और कल्याणकारी कार्यक्रमों ने भाजपा के प्रति जन.विश्वास को संवर्धित किया है। उसका सुखद परिणाम 11 दिसंबर को भाजपा की शानदार जीत के साथ पूरा प्रदेश देखने को मिलेगा।

Share This Article
close