महामण्डलेश्वर से महंत ने मांगा आशीर्वाद….डॉ. चरणदास ने कहा….पंडित श्यामलाल को प्रदेश रखेगा याद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— पूर्व केन्द्रीय मंत्री और छत्तीसगढ़ कांग्रेस इलेक्शन कैम्पैन कमेटी चेयरमैन डॉ.चरणदास महंत ने महामण्डलेश्वर स्वामी शारदानंद सरस्वती के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद मांगा है। डॉ.महंत जांजगीर-चांपा जिले के सक्ती निवासी घासीराम अग्रवाल के निवास पहुंचे। महामंडलेश्वर स्वामी शारदानन्द सरस्वती का चरणस्पर्श किया।
                  पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस इलेक्शन कैम्पेन कमेटी चेयरमेन घासीराम अग्रवाल के निवास स्थान पहुंचकर स्वामी जी का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। इस अवसर पर कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव गोपाल थवाईत, नगर पालिका सक्ती अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, कांग्रेस नेता मदन अग्रवाल, वरिष्ठ नेता पं. मुरारी तिवारी, विशेश्वर अग्रवाल, विष्णु तिवारी, अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी सक्ती दादू जायसवाल, गिरधर जायसवाल, पार्षद महबूब खान, लाला सोनी, कमल शर्मा, पिन्टू ठाकुर, अमित अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल आदि ने भी स्वामी शारदानंद का आशीर्वाद लिया।
डॉ. महंत  की  भावपूर्ण श्रद्धांजलि
पद्मश्री पं.श्यामलाल चतुर्वेदी के निधन पर डॉ. चरण दास महंत ने अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।  डॉ. महंत ने कहा कि पद्मश्री पं. श्यामलाल अपने सादगी भरे जीवन और उत्कृष्ट पत्रकारिता के साथ साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सदैव याद किए जाएंगे। 93 वर्षीय पं. श्यामलाल छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पहले चेयरमेन बने। बीते वर्षों में उत्कृष्ट नागरिक सम्मान पद्मश्री से नवाजा गया।
close