श्रद्धांजलिः धरम ने कहा स्मृति को बनाएंंगे अक्षुण…अमर ने बताया…अमर रहेगा पंडित जी का योगदान…

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि पद्मश्री स्वर्गीय पंडित चतुर्वेदी का जाना शहर और प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। पंडित श्यामलाल के निवास पहुंचकर पुष्प अर्पित करने के बाद कौशिक ने शोक जाहिर किया। उन्होने कहा कि पंडित श्यामलाल की स्मृति को अक्षुण रखने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इसके लिए वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेंगे।निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा पंडित जी के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।  इस दौरान श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालो में गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, सुरेन्द्र गुम्बर, विद्या भारती के प्रांत संगठन मंत्री देव नारायण साहू, संतोष तिवारी समेत अन्य भाजपा और कांग्रेस नेता मौजूद थे।
               पद्मश्री स्वर्गीय पंडित श्यामलाल चतुर्वेदी के निवास पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने शोक जाहिर किया है। पद्मश्री की छाया चित्र पर पुष्प अर्पण के बाद धरमलाल कौशिक ने कहा कि पद्मश्री  पंडिल श्याम लाल चतुर्वेदी की स्मृति को अक्षुण रखने के लिए महत्वपूर्ण पहल की जाएगी। इसके लिए वरिष्ठ नेताओ से चर्चा करेंगे| पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने पद्मश्री  पं श्याम लाल चतुर्वेदी के निधन को शहर के साथ प्रदेश के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया। इस दौरान श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालो में गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, सुरेन्द्र गुम्बर्, विद्या भारती के प्रांत संगठन मंत्री देव नारायण साहू, संतोष तिवारी समेत अन्य भाजपा नेता भी शामिल थे।
पंडित जी का अभूतपूर्व योगदान–अमर
                   अंचल के वरिष्ठ साहित्यकार और पत्रकार पद्मश्री पंडित श्याम लाल चतुर्वेदी के निधन को नगरी प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने बहुत बड़ा झटका बताया है। उन्होने पंडित चतुर्वेदी के निवास पहुंचकर शोक  संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। अमर ने कहा ईश्वर से विषम परिस्थिति में शोक संतप्त परिवार के लिए प्रार्थना करता हूं। परिवार के सदस्यों को दुख सहने की शक्ति के साथ प्रगति का आशीर्वाद प्रदान करें।
             अमर ने कहा कि पंडित चतुर्वेदी पत्रकारिता के साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। पद्मश्री ने छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास और समृद्धि में अभूतपूर्व योगदान दिया है। पंडित जी ने अपने कार्य और व्यवहार से सभी वर्गों में लोकप्रियता हासिल की है। जनमानस में हमेशा के लिए अमर रहेंगे।
गणमान्य लोगोंं ने किया याद
                                            पंडित चतुर्वेदी के निवास पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में रायपुर के एडिश्नल डायरेक्टर जनसंपर्क स्वराज दास, बिलासपुर की पूर्व मेयर वाणी राव, संध्या तिवारी, साहित्यकार देवधर दास महंत, पत्रकार डॉ सुनील गुप्ता, प्रवीण शुक्ला, रवि चतुर्वेदी पार्षद शहजादी कुरैशी, सिम्स अधीक्षक डॉ कश्यप, रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा  सतीश शर्मा छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पांडे, तखतपुर कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि सिंह, मेयर किशोर राय, जिला भाजपा महामंत्री गुलशन ऋषि ,साहित्यकार नंदकिशोर तिवारी डॉ विजय सिन्हा कांग्रेस नेता सैयद जफर अली पंडित विनोद शर्मा प्रमुख रूप से शामिल हुए।
close