BJP प्रवक्ता ने कांग्रेस अध्यक्ष पर साधा निशाना,बोले-कंठ तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं राहुल गांधी

Shri Mi
2 Min Read

नईदिल्ली।भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर एक बार फिर जोरदार हमला बोला है। बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी गले तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। राहुल और प्रियंका के फार्म हाउस में घोटालेबाज किराए पर रहा है। जिग्नेश शाह और उनकी कंपनी ने 5500 करोड़ का घोटाला किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अलीबाबा है। अलीबाबा चालीस चोर चौकीदार का शोर मचा रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने सोमवार को कहा कि मीडिया रिपोर्ट से हमें पता चला है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी के नाम पर दिल्ली के मेहरौली इलाके में एक भव्य फार्महाउस है।


संबित पात्रा ने इस बात को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, डॉ पात्रा ने कहा कि यह संपत्ति राहुल गांधी द्वारा एक घोटालेबाज को किराए पर दी गई थी। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और कांग्रेस पार्टी एक दूसरे के पूरक हैं।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close