रूझानों का भाजपा कार्यालय में होगी समीक्षा…धरम और लखन रहेंगे मौजूद…पार्टी पदाधिकारी भी होंगे शामिल

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—जिला भारतीय जनता पार्टी के नेता मतगणना के दौरान करबला स्थित भाजपा कार्यालय में रहेंगे। जिला अध्यक्ष ने जिले के सभी नेताओं और पदाधिकारियों को कार्यालय में उपस्थित रहने को कहा है। प्रेस नोट जारी कर रजनीश सिंह,रामदेव कुमावत और घनश्याम कौशिक ने बताया कि इस दौारन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
                         जिला भाजपा नेता रजनीश सिंहं,महामंत्री रामदेव कुमावत और घनश्याम कौशिक ने बताया कि मतगणना के दौरान जिले के सभी दिग्गज भाजपा नेता करबला स्थित कार्यालय में मौजूद रहेंगे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों को भी मौजूद रहने को कहा गया है। रजनीश के अनुसार राज्य में सम्पन्न विधानसभा चुनावों के बाद मतगणना के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद लखनलाल साहू पदाधिकारियों के साथ जिला भाजपा कार्यालय करबला में उपस्थित रहेंगे।
                       मालूम हो कि 11 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से प्रदेश के सभी जिलों में मतगणना होने वाली है। इस दौरान भाजपा नेता करबला स्थित कार्यालय में रहते हुए मिल रहे चुनाव रूझानों और परिणामों की समीक्षा करेंगे।
close