विधानसभा चुनाव….पहले दौर की गणना..बिलासपुर से अमर..मरवाही,कोटा में जोगी..बेलतरा में रजनीश आगे।

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— बिलासपुर जिले के सभी सात सीटों का पहले दौर की गणना पूरी हो चुकी है। पहले दौर की गणना में बेलतरा विधानसभा से भाजपा जिला अध्यक्ष और प्रत्याशी रजनीश सिंह 2884 मत के साथ आगे हैं। निकटतम प्रत्याशी जोगी कांग्रेस नेता अनिल टाह को 2394 मत मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह डब्बू 2128 मत के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       कोटा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी काशी साहू जनता कांग्रेेस प्रत्याशी रेणु जोगी से पहले दौर की गणना में पीछे है। पहले दौर की गणना में रेणु जोगी को 3634 मत मिले हैं। काशी साहू को 2463 मत और तीसरे स्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी विभोर सिंंह ने  1273 मत हासिल किया है।

       बिलासपुर विधानसभा में निकाय मंत्री अमर अग्रवाल कांग्रेस प्रत्य़ाशी को 114 मतो से आगे हैं। पहले दौर के मतदान गणना में अमर अग्रवाल को 3500 मत मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पाण्डेय को 3386 मत मिले हैं।

                   मरवाही से जनता कांग्रेस सुप्रीमों अजीत जोगी निकतम भाजपा प्रत्याशी अर्चना पोर्ते से बहुत आगे हैं। पहले राउण्ड की गणना में अजीत जोगी को 3983 मत..भाजपा नेत्री अर्चना पोर्ते को 2193 और कांग्रेस के गुलाब राज को कुल 1081 मत मिले हैं।

       बताते चलें कि बेलतरा में पहले दौर में कुल 8215,कोटा में 8545, बिलासपुर में 7375 और मरवाही विधानसभा में 8996 मतों की गिनती पहले दौर में हुई है। कुल चौदह टेबल पर गिनती हो रही है।

 

close