चौथे दौर में रजनीश आगे…मरवाही में जोगी की बढ़त…तखतपुर में रश्मि सिंह और बिल्हा में धरम आगे

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Madhya Pradesh Assembly Election 2018, Evm, Congress, Bjp,बिलासपुर—बेलतरा विधानसभा की चौथे दौर की मतगणना पूरे होने के बाद भाजपा प्रत्याशी रजनीश सिंह कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू से आगे चल रहे हैं। चारों दौर के वोटों की गिनती में रजनीश सिंह को 11994 वोट मिले हैं। राजेन्द्र साहू को 11212 और अनिट टाह को कुल 9020 मत मिले हैं।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                बेलतरा विधानसभा में चार राउण्ड की गणना में भाजपा प्रत्याशी रजनीश सिंह आगे हैं। चार राउण्ड मिलाकर रजनीश को कुल 11994 मत मिले हैं। राजेन्द्र साहू को 11212 मत और अनिल टाह 9020 मत के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

                       मरवाही विधानसभा में तीसरे दौर की गणना में जोगी की लगातार बढ़त है। तीसरे दौर में अजीत जोगी को 3736 मत…भाजपा की अर्चना पोर्ते को 1840 और कांग्रेस के गुलाब राज को 1035 मत मिले हैं।

                      मस्तूरी विधानसभा से दो दौर की गणना में भाजपा प्रत्याशी बांधी को 6500 और कांग्रेस नेता दिलीप लहरिया को पांच हजार से अधिक मत मिले हैं। बांधी को पहले और दूसरे दौर में 3963, 2613 मिले हैं। लहरिया को दोनों दौर में 2458 और 2568 वोट पाए हैं।

 तखतपुर विधानसभा में पहले दौर की गणना खत्म होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि सिंह को बढ़त मिली है। रश्मि सिंह के पक्ष में 2618 मत भाजपा नेत्री हर्षिता को 1629 और जोगी कांग्रेस प्रत्याशी संतोष को 2424 मत मिले हैं।

             कोटा विधानसभा में तीसरे दौर की गणना के बाद काशी साहू को 2810, विभोर सिंह को 1151 और रेणु जोगी को 4183 मत मिले हैं। चौथे दौर में कोटा प्रत्याशी रेणु जोगी को 102 मत विभोर सिंह को 1297 और काशी साहू को 2348 मत मिले हैं।

बिल्हा में दूसरे राउण्ड की गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक को कुल 7435, कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला को 2942 मत मिले हैं। सियाराम कौशिक को कुल 3071 मत हासिल हुए हैं।

close