तीसरे राउण्ड में अमर अग्रवाल पीछे….शैलेश पाण्डेय को मिली 867 मतों की बढ़त…चौथा दौर की गणना प्रगति पर

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर– तीसरे दौर की मतगणना के बाद निकाय मंत्री अमर अग्रवाल कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पाण्डेय से पिछड़ गए हैं। तीन दौर की गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल को 11017 मत मिले हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी शैलैश पाण्डेय को कुल 11884 मत से आगे चल रहे हैं। तीन राउण्ड के बाद शैलेश पाण्डेय को 867 मतों की बढ़त मिल गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      बताते चलें कि पहले दो दौर की गणना में अमर अग्रवाल को 7277 और शैलेश पाण्डेय को बढ़त के साथ 7568 मत मिले हैं। तीसरे दौर की गणना में अमर अग्रवाल को 3740 और शैलेश पाण्डेय को 4316 मत मिले हैं। पहले दौर में अमर पीछे थे। दूसरे राउण्ड में शैलेश को बढ़त मिली थी। तीसरे दौर की गणना के बाद शेलैश को बढ़त मिली है। तीनो दौर की गणना में शैलेश पाण्डेय 8 सौ अधिक मत लेकर आगे चल रहे हैं।

close