बिलासपुर— बेलतरा विधानसभा का फायनल राउण्ड गणना हो चुकी है। फिलहाल जिला निर्वाचन अधिकारी ने परिणाम की घोषणा नहीं की है। जानकारी के अनुसार अंतिम 16 राउण्ड के बाद रजनीश को निर्णायक बढ़त है। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रजनीश सिंह को कुल 49601 मत हासिल किया है। जबकि निकटतम प्रत्य़ाशी भाजपा के युवा नेता राजेन्द्र साहू को 43342 मत मिले हैं।
Join Whatsapp Group | यहाँ क्लिक करे |
जनता कांग्रेस प्रत्याशी अनिल टाह को 38308 मत के साथ तीसरा स्थान बनाया है। यद्यपि जिला निर्वाचन अधिकारी ने अभी तक परिणाम की घोषणा नहीं की है। लेकिन फायनल आंकड़े के बाद रजनीश सिंह ने राजेन्द्र साहू ऊर्फ डब्बू को 6259 मत से पीछे छोड़ दिया है। जीत की औपचारिक घोषणा का इंतजार है।
जानकारी के अनुसार जोगी ने रिकार्ड मतों से स्थान बनाया है।