9 राउण्ड के बाद रश्मि सिंह की बढत बरकरार…हर्षिता पाण्डेय 2 हजार से अधिक मत से पीछे…रजनीश को जीत का सर्टिफिकेट

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

Madhya Pradesh Assembly Election 2018, Evm, Congress, Bjp,बिलासपुर—बेलतरा में कांग्रेस प्रत्याशी की लगातार बढ़त बनी हुई है। कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि सिंह भाजपा प्रत्याशी हर्षिता पाण्डेय से आगे चल रही है। अभी तक 9 दौर की मतगणना हो चुकी है। अभी सात दौर की गणना होना बाकी रह गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी हर्षिता पाण्डेय कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि सिंह से पीछे चल रही है। 9 दौर की गणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि सिंह को 20942 मत मिले हैं। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी को 18747 मत हासिल हुए हैं। इस प्रकार रश्मि सिंह भाजपा प्रत्याशी हर्षिता पाण्डेय से 2195 मत से आग चल रही हैं।

                 जनता कांग्रेस प्रत्याशी संतोष कौशिक तीसरे स्थान पर हैं। फिलहाल रश्मि सिंह भाजपा प्रत्याशी हर्षिता से 2 हजार से अधिक वोट से आगे चल रही हैं।

बेलतरा से रजनीश सिंह को सर्टिफिकेट

कांग्रेस प्रत्याशी को 6 हजार से अधिक वोट से जीत के साथ बेलतरा विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार है। रजनीश सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू को 6 हजार से अधिक मतों से हराया है। निर्वाचन अधिकारी ने रजनीश सिंह को जीत का सर्टिफिकेट दिया है।

close