बिलासपुर— हाईप्रोफाइल बिलासपुर विधानसभा सीट से भारतीय कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी को फायनल बढ़त मिल चुकी है। अंतिम राउण्ड की गणना के बाद शैलेश पाण्डेय अमर अग्रवाल से 10923 मत से आगे हैं। औपचारिक एलान का किया जाना बाकी रह गया है। कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पाण्डेय को कुल 66881 मत और अमर अग्रवाल को 55958 वोट मिले हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य की हाईप्रोफाइल सीटों में से एक बिलासपुर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पाण्डेय से अन्ततः पीछे रह गए हैं। अन्तिम राउण्ड के बाद अमर अग्रवाल को कुल 55958 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पाण्डेय को 66881 जनता ने मत डाला है।
फायनल गिनती के बाद शैलेश पाण्डेय भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल से कुल 10923 निर्णायक मतों से आगे निकल गए हैं। औपचारिक जीत का एलान किया जाना बाकी है। बहरहाल अभी कांग्रेस खेमें जमकर जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।