बिलासपुर जिले मे बीजेपी को मिली तीन सीट,कॉंग्रेस और जोगी कॉंग्रेस दो-दो की बराबरी पर,देखिये किसे मिले कितने वोट

Shri Mi
3 Min Read

बिलासपुर।बिलसपुर जिले मे विधानसभा की सात सीटे है।इस बार के चुनाव मे बीजेपी को बिलहा,बेलतरा और मस्तूरी तीन सीट मिली है।कॉंग्रेस बिलासपुर व तख्तपुर मे जीत हासिल कर सकी है।जबकि जोगी कॉंग्रेस ने मरवाही और कोटा मे अपना परचम लहराया है।बिलासपुर से काँग्रेस उम्मीदवार शैलेश पांडे को 67896 वोट मिले है।बीजेपी प्रत्याशी अमर अग्रवाल को 56675 वोट मिले,आम आदमी पार्टी के शैलेश आहूजा को 813,जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ के ब्रजेश साहू को 3641 वोट मिले है।2013 के चुनाव मे भाजपा के प्रत्याहसि अमर ने कुल 15599 मतो से जीत हासिल की थी।

तख्तपुर से कॉंग्रेस की प्रत्याशी रश्मि आशीष सिंह को 52616,जोगी कॉंग्रेस के संतोष कौशिक को 49625 और भाजपा प्रत्याशी हर्षिता पांडे को 45622 वोट मिले है।2013 के चुनाव मे भाजपा के उम्मीदवार राजू सिंह क्षत्रिय ने कुल 608 मतो से जीत हासिल की थी।

बिलहा से बीजेपी के प्रत्याशी धरम लाल कौशिक को 84431,कॉंग्रेस के राजेंद्र शुक्ल को 57907,जोगी कॉंग्रेस के सियाराम कौशिक को 29613 वोट मिले है।वही आम आदमी पार्टी के सरदार जसबीर सिंह को 4428 वोट मिले।2013 के चुनाव मे कॉंग्रेस उम्मीदवार सियाराम कौशिक  ने 10968 मतो से जीत हासिल की थी।

बेलतरा से भाजपा प्रत्याशी रजनीश सिंह को 49601 वोट मिले,कॉंग्रेस के राजेंद्र साहू को 43342,जोगी कॉंग्रेस के अनिल टाह को 38308 वोट मिले है।2013 के चुनाव मे बद्रीधर दीवान ने कुल 5728 मतो से जीत हासिल की थी।

मस्तूरी से भाजपा के उम्मदीवार डॉ कृष्णमूर्ति बांधी को 67950,बहुजन समाज पार्टी के जयेन्द्र पाटले को 53843,कॉंग्रेस के दिलीप लहरिया को 53620 वोट मिले है।2013 के चुनाव मे कॉंग्रेस के दिलीप लहरिया ने कुल 24146 वोट से जीत हासिल की थी।

कोटा से जोगी कॉंग्रेस की प्रत्याशी डॉ रेणु जोगी 48800,बीजेपी के काशीराम साहू को 45774,कॉंग्रेस के विभोर सिंह को 30803 वोट मिले है।2013 के चुनाव मे रेणु जोगी ने कॉंग्रेस की सीट से चुनाव लड़ा था जिसमे उन्हे  5089 मतो से जीत हासिल हुई थी।

वही मरवाही सीट से जोगी कॉंग्रेस के अजीत जोगी को 74041,बीजेपी की अर्चना पोर्ते 27579,कॉंग्रेस के गुलाब सिंह राज को 20040 वोट मिले है।2013 के चुनाव मे कॉंग्रेस से अमित जोगी ने चुनाव लड़ा था।जिसमे  उन्हे 46250 वोटो से जीत मिली थी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close