शुक्रवार दोपहर तक हो जाएगा छत्तीसगढ़ के नए CM का फैसला,कांग्रेस नेताओं को दिल्ली बुलावा

Shri Mi
1 Min Read

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का फैसला गुरुवार को नहीं हो सका है। खबर मिल रही है कि कांग्रेस हाईकमान अब शुक्रवार को इसका फैसला करेगी। शुक्रवार दोपहर तक यह फैसला सामने आने के आसार देखे जा रहे हैं ।इस सिलसिले में खबर यह भी है कि नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंह देव ,प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, सांसद ताम्रध्वज साहू और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ चरणदास महंत को दिल्ली बुलाया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मिल रही खबरों के मुताबिक कल शुक्रवार को दोपहर तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का फैसला हो जायेगा।टीएस सिंहदेव आलाकमान के बुलावे पर सुबह दिल्ली रवाना हो रहे हैं। सुबह 7.45 की फ्लाइट से सिंहदेव दिल्ली रवाना हो रहे हैं।
सिंहदेव को पीएल पुनिया और मल्लिकार्जुन खड़गे दोनों के दफ्तर से बुलावा आया है। टीएस सिंहदेव सुबह पौने आठ बजे की फ्लाइट से दिल्ली रवाना होंगे। माना जा रहा है कि सुबह 10 बजे से बैठक होगी। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के प्रभारी पीएल पुनिया, आब्जर्बर मल्लिकार्जुन खड़गे, टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू सहित छत्तीसगढ़ के कुछ और नेता मौजूद रहेंगे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close