कांग्रेस का एक दिवसीय जंग का एलान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG_20150906_124553बिलासपुर— प्रदेश कांग्रेस ने राज्य स्तर पर भाजपा सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का एलान किया है। जिला कांग्रेस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा सरकार के किसान विरोधी नीतियों, घोटालों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश में गांव से लेकर शहर और पंचायत से लेकर राजधानी तक 8 सितम्बर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन सभी मुख्यालयों में दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच होगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

       बिलासपुर संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि धरना प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित करने, बांधो से किसानों को तत्काल पानी दिये जाने की मांग करेगी। राय से मिली जानकारी के अनुसार आठ सितम्बर को आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन में धान खरीदी पर दिये जाने वाले बोनस की मांग पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सूखे के पूरे हालात हैं। इस बात के मद्देनजर किसानों और मजदूरों के सामने भूखे मरने की नौबत आने वाली है। इसलिए मनरेगा के जरिए अधिक से अधिक काम की मांग की जाएगी।

           कांग्रेस प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने बताया कि जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने गंगरेल बांध से पानी की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस लाठीचार्ज की निंदा की है। पुलिस कार्रवाई के दौरान केजूराम बारले की मौत हो गयी थी। 8 सितम्बर को धरना प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस पार्टी सरकार से मांग करेगी कि मृतक के परिवार को 20 लाख रूपए मुआवजा दे। साथ ही घटना की जांच न्यायिक आयोग से करवाए।

         अटल ने बताया कि धरना प्रदर्शन के जरिए हम लोग लोहण्डीगुड़ा फर्जी परीक्षार्थी मामले में हम शांति कश्यप पर एफआईआर दर्ज करने की मांग करेंगे।

             संभागीय प्रवक्ता ने अभय नारायण राय ने बताया कि सोमवार को कांग्रेस पत्रवार्ता के जरिए अपनी रूप रेखा रखेगी।

               जिला कांग्रेस कार्यालय बैठक में प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय, जिला शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, निगम नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन, निगम पार्षद दल प्रवक्ता शैलेन्द्र जायसवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता वसंत शर्मा, रामशरण यादव,पार्षद शहजादी कुरैशी, शहर कांग्रेस प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय, सुभाष सिंह ठाकुर समेत कई कांग्रेसी उपस्थित थे।

close