पुण्य तिथि पर कांग्रेसियों की श्रद्धांजलि…कहा लौहपुरूष ने दिया भारत को स्वरूप…रियासतों को किया एक छत के नीचे

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
Exif_JPEG_420

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर— ज़िला/शहर कांग्रेस कमेटी ने देश के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिति पर विशेष रूप से याद किया। सिम्स परिसर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उपस्थित सभी लोगों ने इस दौरान लौहपुरूण के जीवन पर बारी बारी से प्रकाश डाला।

                   देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृहमत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल को 69 वी पुण्य तिथि पर विशेष रूप से याद किया। सिम्स स्थित लौहपुरूण की आदमकदम प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। सभी लोगों ने भारत के विस्मार्क को श्रद्धासुमन भेंट कर कहा कि आज का भारत जो भी स्वरूप हैं..इसके पीछे केवल और केवल एक नाम है। इस नाम को लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल कहते हैं।
               हरीश तिवारी,सैय्यद ज़फ़र अली ने कहा कि भारत का बिस्मार्क,लौह पुरुष ,सरदार जैसी उपाधि उनके राजनैतिक योगदान और आंदोलनों के लिए मिली है। सरदार पटेल भारत माता के रत्न हैं। इसलिए उन्हें भारत रत्न भी मिला है । सरदार पटेल ने खेड़ा और बारडोली किसान आंदोलन का सफल नेतृत्व किया।
                           एसएल रात्रे और एस पी चतुर्वेदी ने कहा कि पटेल जी ने देश के रियासतों को एकीकरण करने में अहम भूमिका निभाई। कृषक परिवार में जन्म हुआ ,स्वाध्यायी शिक्षा प्राप्त कर उच्च शिक्षा इंग्लैंड में ली। बैरिस्टर बन कर अहमदाबाद में वकालत करने लगे । गांधी जी से प्रभावित हो कर स्वतन्त्रता आंदोलन में कूद पड़े । देश के पहले उप प्रधानमंत्री का निधन 15 दिसंबर 1950 को हुआ । शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय,चंद्र शेखर मिश्र,जिनेश जैन ने भी उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया।
                इस दौरान विनोद शर्मा,त्रिभुवन कश्यप, माधव ओतलवार, मनोज शर्मा, करम गोरख, राहुल शर्मा, भरत जुरयानी,आदेश पांडेय, अतहर खान, रियाज़ खान,दुर्गेश धनकर,द्वारिका तिवारी,कुंती वरकड़े,निखिल भी मौजूद थे।
close