कर्जमाफी और समर्थन मूल्य में बृद्धि..किसानों के घर में उत्सव…बताया अब खेती किसानी में करेंगे ज्यादा मेहनत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—कर्जमाफी एलान और समर्थन मूल्य बृद्धि के बाद किसानों में उत्साह का वातावरण है। बिलासपुर जिले के किसानों में भी कर्जमाफी के बाद त्योहार का वातावरण है। कर्जमाफी और समर्थन मूल्य वृद्धि का फायदा जिले के सहकारी समितियों में पंजीकृत 92 हजार से अधिक किसानों को होगा। मालूम हो कि शासन ने धान खरीदी समर्थन मूल्य 2500 रूपये प्रति क्विंटल करने के निर्णय के बाद सेवा सहकारी समिति सकरी में धान का विक्रय करने पहुंचे ग्राम संबलपुर के किसानों खुशी जाहिर की है।(cgwall.com के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करे)
                               किसान कैलाश चन्द्र साहू ने कहा कि बेटी की शादी की चिंता थी। अब सब ठीक हो जाएगा। डेढ़ एकड़ जमीन है, 22 क्विंटल धान की पैदावार हुई है। 22 हजार रूपये कर्ज भी है। शासन की घोषणा के बाद समर्थन मूल्य भी ज्यादा मिलेगा और कर्ज भी नहीं चुकाना पड़ेगा।
               सकरी के किसान मेहतरू राम यादव के पास 4 एकड़ 64 डिसमिल जमीन है। लगभग 80 क्विंटल धान की फसल हुई है। इसी तरह 63 साल के बुजुर्ग किसान ने बताया कि 53 हजार रूपये कर्ज हैं। मेहतरू ने बताया कि शासन के निर्णय से किसान खुशहाल होंगे। अब ज्यादा मेहनत से खेती करेगा और मुनाफा भी कमाएगा। बहतराई के दाउराम कौशिक ने जानकारी दी कि दो एकड़ की खेती करता है। 40 क्विंटल धान की पैदावार हुई है। 19 हजार रूपये बैंक कर्ज है। शुक्र है कि अब कर्ज से छुटकारा मिला है।
              ग्राम बहतराई लघु एवं सीमांत किसान रामकुमार पाल दो एकड़ जमीन का काश्तकार है। 40 क्विंटल धान उगाया है। रामकुमार ने बताया कि समर्थन मूल्य बढ़ने और कर्ज माफी से इसकी आर्थिक स्थिति ठीक होगी। खेती-बाड़ी का कार्य और अच्छे से कर पाएगा।
close