भूपेश बघेल सरकार की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी,बिलासपुर, दंतेवाड़ा,नारायणपुर समेत कई कलेक्टरो का तबादला

Shri Mi
2 Min Read

परिपत्र,सामान्य प्रशासन विभाग,पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी,मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह,केबिनेट,रायपुर।राज्य सरकार ने आधी रात प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। राज्य सरकार ने करीब आधा दर्जन कलेक्टर समेत 42 IAS अफसरों के तबादले कर दिए। एसके कुजूर को ACS कृषि के साथ साथ उद्योग और वाणिज्य का भी जिम्मा दिया गया है। वहीं आरपी मंडल के पास अब पंचायत के साथ साथ अब उन्हें गृह, जेल परिवहन आयुक्त का भी चार्ज दिया गया है। गौरव द्विवेदी को आईटी के साथ माइंस एंड मिनिरल का भी अतरिक्त प्रभार दिया गया है। सुबोध सिंह को श्रम और सिद्धार्थ कोमल परदेसी को खेल एवं युवा कल्याण विभाग दिया गया है। संगीता पी को भी बडा विभाग दिए गया, उन्हें आवास एवं पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है। रजत कुमार को समाज कल्याण का संचालक बनाया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जारी सूची में कई कलेक्टर भी इधर से उधर हुए है।संजय अलंग को बिलासपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है।जशपुर की कलेक्टर प्रियंका शुक्ला को स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। वहीं नीलेश क्षीरसागर को जशपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं दंतेवाड़ा कलेक्टर सौरव कुमार को मंत्रालय भेज दिया गया है। वहीं नारायणपुर के कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा का दंतेवाड़ा भेजा गया है।यशवंत कुमार को रायगढ़ का नया कलेक्टर बनाया गया है।महासमुंद कलेक्टर हिमशिखर गुप्ता को उच्च शिक्षा विभाग में आयुक्त बनाया गया है। पदुम सिंह एलमा का नारायणपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। रायगढ़ की कलेक्टर शम्मी आबिदी को आयुक्त हाउसिंग बोर्ड बनाया गया है। जबकि बिलासपुर कलेक्टर पी दयानंद को प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा बनाया गया है। अंकित आनंद को ऊर्जा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close