IAS फेरबदल:संजय अलंग होंगे बिलासपुर के नए कलेक्टर

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।भूपेश बघेल ने शपथ लेने के 1 हफ्ते के भीतर ही रविवार आधी रात को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए कई आईएएस अफसरों के प्रभार बदले। डॉ संजय अलङ्ग बिलासपुर कलेक्टर होंगे, भूपेश्वर वर्मा को दंतेवाड़ा कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।रायगढ़ कलेक्टर शम्मी आबिदी को हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है।पीएसए लमा नारायणपुर के नए कलेक्टर होंगे।2007 बैच के आईएएस यशवंत कुमार को रायगढ़ कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है।सुनील कुमार जैन महासमुंद के नए कलेक्टर बनाए गए हैं।नीलेश कुमार क्षीरसागर को जशपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव पवन सिंह सोनवानी को संयुक्त सचिव और संचालक विमानन का भी प्रभार दिया गया है।आर संगीता विशेष सचिव श्रम को विशेष सचिव मंत्रालय पदस्थ किया गया है। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रजत कुमार को संचालक समाज कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है।एस प्रकाश पाठ्य पुस्तक निगम के नए प्रबंधन सचालक बनाए गए हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close