कलेक्टर पी.दयानन्द को भावभीनी विदाई…अधिकारियों ने किया सम्मान…कहा..जनहित में किया बढ़ चढ़कर काम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—जिला कलेक्टर कार्यालय के मंथन सभागार में कलेक्टर पी.दयानंद को अधिकारियों और कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी है।इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने कलेक्टर पी.दयानन्द का पुष्प गुच्छ,बुके और माला से आत्मीय स्वागत किया। सभी अधिकारी और कर्मचारियों के साथ कर्मचारी संगठन के नेताओं ने कलेक्टर दयानन्द के कार्यकाल को याद किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में बताया कि पी.दयानन्द के कार्यकाल में बिना तनाव और दबाब में काम करने का अवसर मिला।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   इस दौरान कलेक्टर ने अभिभावकों की तरह कर्मचारी हित और संवर्धन के लिए काम किया। ना किसी पर दबाव बनाया और ना ही अनावश्यक दबाब कर्मचारियों को महसूस करने दिया। उन्होने सेनापति की तरह नेतृत्व किया। इस दौरान मातहत कर्मचारियों को उनके अनुभवों से सीखने का अवसर भी  मिला। उनके कार्यकाल में जिले में कई योजनाओं का ना केवल सफल क्रियान्यवयन किया गया। बल्कि कई क्षेत्रों में जिला प्रशासन को को जगह-जगह सम्मानित होने का अवसर भी मिला। निश्चित रूप से कलेक्टर पी.दयानन्द के जिले के प्रति लगाव को भी कभी नहीं भुलाया जा सकता है।

                                       मालूम हो कि एक दिन पहले ही छत्तीसगढ़ शासन ने कलेक्टर पी.दयानन्द को मंत्रालय में प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा एवं संचालक राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद (एससीईआरटी) पद की जिम्मदारी दी है। मंथन सभागार में जिला और कलेक्टर कार्यालय के अधिकारियों ने पी.दयानन्द को भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर बी.एस.उईके, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी फरिहा आलम सिद्दकी, संयुक्त कलेक्टर एस.के. गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर दिव्या अग्रवाल, आशुतोष चतुर्वेदी समेत कलेक्टोरेट के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

close