Chhattisgarh-शपथ ग्रहण के बाद शाम को मंत्रालय में होगी भूपेश कैबिनेट की बैठक

Chief Editor
1 Min Read

रायपुर।पुलिस मैदान में आयोजित शपथग्रहण समारोह में आज 9 मंत्रियों ने शपथ ली। इसके बाद अब भूपेश कैबिनेट में 9 मंत्री शामिल हो गए हैं। मंत्री मंडल के विस्तार बाद आज शाम को 5 बजे मंत्रालय में भूपेश कैबिनेट की बैठक होगी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नौ विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आज विधायक रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, कवासी लखमा, जय सिंह अग्रवाल, शिव डहरिया, महिला विधायक अनिला भेड़िया, रुद्र गुरु, प्रेमसाय सिंह टेकाम और उमेश पटेल ने मंत्री पद की शपथ ली। सभी ने हिंदी में पद और गोपनीयता की शपथ ली।

राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भूपेश बघेल ने इस महीने की 17 तारीख को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू ने मंत्री पद की शपथ ली थी।

Share This Article
close