बोनस की रकम से बिहार भाजपा का स्वागत–विकास

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

photo 2 (68)रायपुर–शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विकास उपाध्याय के नेतृत्व मे रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अन्तर्गत आने वाले पांच ब्लाकों में धरना प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से छत्तीसगढ़ को अल्प वर्षा के कारण सूखा ग्रस्त घोषित करने, बांध से किसानों लिए तत्काल पानी देनें, किसानों को बोनस और समर्थन मूल्य तत्काल देनें, पुलिस लाठी चार्ज में मृत किसान केजुराम बारले की मृत्यु की न्याययिक जाच करानें और उसके परिवार को 20 लाख मुआवजा देनें समेत केदार कश्यप की पत्नी शांति कश्यप के लोहांडीगुड़ा में फर्जी परिक्षार्थी प्रकरण पर एफ.आई.आर. दर्ज करने की मांग की है। विकास ने नान घोटाला, धान घोटाला,नसबंदी कांड, इन्दिरा प्रियदर्शनी बैंक घोटाला, मीना खल्को हत्या कांड, इन सभी प्रकरणों की सी.बी.आई. जाच की भी मांग की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश के मुखिया पर गैरजिम्मेदार होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भयभीत किसान फसल लगाने के लिए कर्ज लिये हैं। अल्प वर्षा के कारण नष्ट होते फसल से चिंतित किसानो को रकम वापिसी का भय सता रहा है। फसल को बचाने बांधो जलाशयो से सिंचाई के लिए पानी के लिए मांग कर रहे किसानो पर रमन सरकार ने लाठी चार्ज कराया। इससे जाहिर होता है कि सरकार किसान विरोधी है।

           विकास ने कहा कि बिहार भाजपा के 1000 कार्यकर्ताओं को रायपुर बुलाकर सरकार के खजाने से भ्रमण कराया जा रहा है। शर्म की बात है कि बोनस के लिए सरकार के पास पैसे नहीं हैं । बावजूद इसके प्रदेश सरकार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की खातिरदारी में करोड़ों रूपए फूंक रही है। पैसों का हिसाब मांगते हुए विकास ने कहा कि राज्य के मंत्रियों के पास किसानो कि दशा जानने के लिए समय नहीं है।

close