पुरानी पेंशन बहाली को लेकर तेज होगा आँदोलन…. गिरीश केशकर बनाए गए प्रांतीय प्रवक्ता, कोरबा में मीटिंग 6 को

Chief Editor
2 Min Read
कोरबा । सन 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एन. एम.ओ.पी.एस. के राष्ट्रीय अध्यक्ष  विजय कुमार बंधु  के नेतृत्व में पूरे देश मे आवाज उठाई जा रही है। अलग अलग राज्यों में इसके लिए राणनीतिबद्ध तरीके से धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन भी किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में विगत दिनों रायपुर में हुए बैठक में एन.एम.ओ.पी.एस./ छत्तीसगढ़ एन. पी.एस./सी.पी.एस. कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा प्रांतीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए शिक्षक पंचायत/नगरीय निकाय संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष डॉ गिरीश केशकर को पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा के प्रांतीय प्रवक्ता बनाया गया ।  साथ ही उन्हें कार्यकारिणी एवं अलग अलग विभागों के प्रभारी बनाने के लिये बिलासपुर संभाग के प्रभारी का भी दायित्व दिया गया है।
                     इस संबंध में डॉ गिरीश केशकर ने बताया कि सन 2004 के बाद केंद्र सरकार के द्वारा पुरानी पेंशन पद्धति को समाप्त कर एन.पी.एस. योजना लागू किया गया था ।  जो कर्मचारियों के भविष्य के लिए सुरक्षित नहीं है। शुरू में कर्मचारियों को इसके नुकसान के बारे में जानकारी नहीं थी ।  पर अब जैसे जैसे सन 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारी रिटायर होते जा रहे हैं वैसे वैसे इसके नुकसान के बारे में समझ आते जा रहा है। इसी मुहिम में  6 जनवरी रविवार को सन 2004 के बाद नियुक्त सभी विभाग के कर्मचारियों, अधिकारियों एवं शिक्षकों की बैठक शिक्षक भवन, घंटाघर कोरबा में दोपहर 12 बजे से आयोजित की गई  है ।  जिसमें जिला कार्यकारिणी के साथ ही अलग अलग सभी विभागों के प्रभारी का चयन किया जाएगा और राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी रणनीति एवं कार्ययोजना से अवगत कराया जाएगा। ये बैठक अति महत्वपूर्ण है, सभी विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों एवं शिक्षकों से इस बैठक में आने की अपील की गई  है।
close