वन मंत्री ने बताया…बरेली की रिपोर्ट से होगा खुलासा…अकबर को डॉक्टरों ने दी जानकारी…मुंह से निकला था झाग

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर–वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने सोमवार को कानन पेण्डारी चिडियाघर पहुंचकर गतिविधियों का जायजा लिया। चिड़ियाघर के डाॅक्टरों और अधिकारियों से बातचीत की। बाघ की मौत के कारणों के बारे में विस्तार से चर्चा भी की।
          वनमंत्री मोहम्मद अकबर सोमवार को कानन पेन्डारी का भ्रमण किया। इस दौरान काम काज को लेकर अधिकारियों और डॉक्टरों से चर्चा की। भ्रमण के दौरान वन मंत्री ने अधिकारियों से बाघ के मृत्यु की वजहों की विस्तार से जानकारी मांगी। वनमंत्री को अधिकारियों और खासकर डाॅक्टरों ने बताया कि बाघ की मौत सांप के काटने से हुई है।
                   इस दौरान मोहम्मद अकबर ने जानने का प्रयास किया कि क्या बाघ के शरीर पर सांप काटने के निशान पाए गये है। डाॅक्टरों ने बताया कि चूंकि  बाघ के शरीर पर बाल होने के कारण सर्पदंश के निशान नहीं दिखे। लेकिन पीएम के दौरान बाघ के हृदय में कालापन पाया गया। मुंह से झाग भी निकला है। इस प्रकार के लक्षण कोबरा के दंश से होता है।
                 डॉक्टरों से पूछताछ के बाद मोहम्मद अकबर ने पत्रकारों से बताया कि बाघ के अंगों को जांच के लिए बरेली भेजा गया है। विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद  बाघ की मृत्यु के कारणों की वास्तविक जानकारी सबके सामने आ जाएगी। इस अवसर पर कलेक्टर डाॅ. संजय अलंग, वन विभाग के आला अधिकारी मौजूद थे।
close