मेयर का पहला जनदर्शन..34 आवेदनों का हुआ निराकरण..मेयर ने कहा अब प्रत्येक बुधवार करूंगा जनता से संवाद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— मेयर किशोर राय ने पहली बार जनदर्शन का आयोजन कर जनता से संवाद किया। जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन में किया गया। पहले ही दिन 34 आवेदन मिले। मेयर ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निराकरण करने संबधित अधिकारियों को निदेशित किया।

                  विकास भवन में मेयर किशोर राय ने पहली बार जनदर्शन के माध्यम से जनता से संवाद किया। जनदर्शन के पहले कार्यक्रम में लोगों से 34 आवेदन मिले।इस दौरान किशोर राय जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना। लोंगों से मिले आवेदनों का जल्द निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

      विकास भवन में आयोजित मेयर किशोर राय के पहले जनदर्शन कार्यक्रम में सुबह से ही लोग अपनी फरियाद को लेकर पहुंचे। इस दौरान निर्धारित समय के बाद भी लोंगों के आवेदनों को मेयर किशोर राय ने गंभीरता के साथ लिया। सभी की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुना। मौके पर मौजूद निगम अधिकारियों को समस्याओं को निराकरण करने को कहा।
              पहले जनदर्शन में 34 लोंगों ने आवेदन किया। अधिकांश आवेदन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान आवंटन को लेकर दर्ज किये गए। कुल 34 में से 12 आवेदन आवास की मांग को लेकर आए। इसके अलावा सड़क,नाली निर्माण, बेजा कब्जा हटाने की मांग को लेकर भी आवेदन मिले। मेयर राय ने संबंधित अधिकारियों को समय सीमा पर आवेदनों का निराकरण कर सूचित करने को हा।
        पत्रकारों को किशोर राय ने निगम क्षेत्र के लोंगों की समस्याओं के जल्द निराकरण के लिए जनदर्शन कार्यक्रम शुरू किया गया है। पहले ही दिन काफ़ी संख्या में लोग अपनी मांग और समस्याएं लेकर पहुंचे। सभी की समस्याओं का निराकरण किया गया। लोंगों की मांग को देखते हुए अब प्रत्येक बुधवार को जनदर्शन कर लोंगों की मांग और समस्याओं को गंभीरता के साथ लेकर निराकरण किया जाएगा।
close