मीडिया को-आर्डिनेशन कमेटी में अभय का मनोयन…कृष्ण कुमार को भी मिला स्थान…विभोर सिंह भी शामिल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पांच प्रमुख कमेटियों का गठन किया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय को,को-अार्डिनेशन कमेटी में स्थान दिया है। इसके अलावा अन्य प्रमुख कमेटियों में कोटा विधानसभा प्रत्याशी विभोर सिंह और कृष्ण कुमार यादव को भी तवज्जो दी गयी है।
                     अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पांच प्रमुख कमेटियों का गठन किया है। बिलासपुर से इन कमेटियों में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय समेत विभोर सिंह और कृष्ण कुमार यादव को भी स्थान दिया गया है। कांग्रेस कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय को मीडिया को-आर्डिनेशन कमेटी में स्थान अहम स्थान दिया गया है।
                            जानकारी के अनुसार कोटा विधानसभा प्रत्याशी विभोर सिंह ने भी कमेटी में स्थान बनाया है। चुनाव अभियान समिति में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव को जगह दी गयी है। अखिल भारतीय कांग्रेस की कमेटियों में बिलासपुर के नेताओं की नियुक्ति पर कांग्रेसियों ने खुशी जाहिर की है।
                 कमेटियों में स्थान मिलने और घोषणा के बाद प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, निगम नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन, महेश दुबे समेत अन्य नेताओं ने शुभकामनाएं दी है।
close