सीएम का एक दिवसीय शहर प्रवास…व्यापार मेला में करेंगे शिरकत…अधिकारियों का हुआ कार्य विभाजन…

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर— मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 जनवरी को बिलासपुर प्रवास पर रहेगे। इस दौरान व्यापार विहार आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय व्यापार मेला में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश व्यापार मेला का शुभारंभ भी करेंगे। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री प्रवास के मद्देनजर अधिकारियों के बीच कार्यो का विभाजन किया है। इस दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिये कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सीजीवालडॉटकॉम के whatsapp ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे
                           जिला प्रशासन ने बिरेन्द्र लकड़ा, डिप्टी कलेक्टर एवं सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र भारत, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी, बिल्हा की ड्यूटी हेलीपेड स्थल पर लगाई गयी है। आशुतोष चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी, बिलासपुर, तुलाराम भारद्वाज, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी बिलासपुर मंच स्थल पर मौजूद रहेंगे। संध्या नामदेव, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी बिलासपुर और श्वेता यादव, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी बिलासपुर की ड्यूटी व्यापार विहार मेला स्थल पर रहेगी।
                   कार्यक्रम के दौरान अनुविभागीय दण्डाधिकारी देवेन्द्र पटेल, बिलासपुर संपूर्ण स्थल का पर्यवेक्षण कार्य करेंगे।
close