लहरिया ने जगह-जगह लगाया चौपाल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20150910-WA0009बिलासपुर— मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने आज अपने क्षेत्र का सघन दौरा किया। जगह- जगह उन्होंने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को विस्तार से सुना। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्थानीय कर्मचारियों और मूलभूत समस्याओं को लेकर जमकर आक्रोश जाहिर किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोंधरा, जेवरा, निरतु में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। लगभग सभी स्थानों में लोगों ने राशन कार्ड,स्मार्ट कार्ड बिजली पानी और जर्जर सड़क की शिकायते की। कई लोगों ने विधायक पर समस्याओं को जमकर आक्रोश भी जाहिर किया।

             दिलीप लहरिया ने चौपाल के अलावा लोगों से घर पहुंचकर शिकायते सुनी और जनता जनार्दन से आशीर्वाद लिया। इस दौरान लहरिया ने अपने सहयोगी और अधिकारी को मूलभूत सुविधाओं को जल्द से जल्द दूर करने को कहा। साथ ही उन्होंने एक सप्ताह के भीतर समस्या नहीं सुलझने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।

             निरतु में एक चौपा को संबोधित करते हुए दिलीप लहरिया ने कहा कि सड़क पानी की समस्या को लेकर वे भी चिंतित हैं। उन्होंने इस मौके पर स्कूल की बच्चियों से भी मुलाकात की। उन्होंने बच्चों से मिलकर माध्यन्ह भोजन की गुणवत्ता,पढ़ाई लिखाई और कापी किताब वितरण की जानकारी ली।

                          जगह-जगह आयोजित लहरिया के चौपाल में लोगो की जमकर भीड़ देखने को मिली

Share This Article
close