सूने मकान से लाखों के जेवर समेत नगद पार

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

IMG-20150910-WA0017बिलासपुर— सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित देवेन्द्र नगर में चोरों ने भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारी के घर धावा बोलकर चोरों ने लाखों रूपए के सामान और नगद पर हाथ साफ किया। घटना के समय घर में कोई नहीं था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित देवेन्द्रनगर कालोंनी में चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाकर दिन दहाड़े हाथ साफ किया। मकान मालिक एलियास टोप्पो भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारी है।

             पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एलियास टोप्पों के घर से चोरो ने दिन दहाड़े खिड़की तोड़कर आलमारी को निशाना बनाया। चोरों ने अठारह हजार सात सौ नगद समेत डेढ़ लाख से अधिक जेवरात पर हाथ साफ किया है। एलियास के रिपोर्ट के आधार पर उसके घर से सोने के कंगन, अंगूठी, मंगलसूत्र, पायल आधा किलो चांदी चोरी हुई है।

             घटना दोपहर 11 से डेढ़ बजे के बीच की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने एलियास की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा।

close