20 फिट ऊंचा स्वागत द्वार..कांग्रेसियोंं ने शहर को बनाया दुल्हन…मंत्री बनने पर पहली बार टीएस का नगर आगमन..दिव्यांग और कर्मचारी भी करेंगे अभिनन्दन

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— पंचायत और स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद टी.एस.सिंंहदेव के पहली बार नगर आगमन को लेकर कांग्रेसियों में जबरदस्त उत्साह है। शहर के चौक चौराहे और गलियों के खंभो पर शुभकानाओं का पोस्टर दो दिन से लगातार देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं गैर सरकारी संगठनों में भी टी.एस.सिंहदेव के नगर आगमन को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रदेश कांग्रेस सचिव पंकज सिंंह ने बताया कि सैकड़ों की संख्या में संगठन और हजारों की संख्या लोग टी.एस.सिंहदेव का स्वागत करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टी.एस.सिंहदेव मत्री बनने के बाद पहली बार बिलासपुर प्रवास पर 16 जनवरी को आ रहे हैं। मंत्री टी.एस.सिंहदेव अपने पहले प्रवास पर बिलासपुर में दो दिन तक रहेंगे। इस दौरान टी.एस.सिंंहदेव अपने विभाग की बैठक लेंगे। योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। रायपुर में बैठक के दौरान दिए गये निर्देशों के पालन को लेकर अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे।

                  कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी,नरेन्द्र बोलर और प्रदेश कांग्रेस सचिव पंकज सिंंह ने बताया कि टी.एस.बाबा का पहली बार नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा। टीएस सिंहदेव अपने निर्धारित समय पर करीब 10 बजे हेलीकाफ्टर से चकरभाठा हवाई पट्टी उतरेंगे। इसके बाद चकरभाठा से लेकर बिलासपुर स्थित छ्त्तीसगढ भवन तक जगह जगह फूल मालाओं के साथ आतिशी स्वागत किया जाएगा। बिलासपुर की जनता के अलावा सैकड़ों संगठन टीएस.सिंहदेव का नागरिक अभिनन्दन करेंगे।

100 से अधिक संगठन करेंंगे स्वागत

                 कांग्रेस नेता पंकज सिंह ने बताया कि शहर के सरकारी कर्मचारी संगठनों के साथ ही अन्य गैर सरकारी संगठन टीएस सिंहदेव का रैली के दौरान फूल माला से स्वागत करेंगे। इस दौरान नगर प्रवेश के बाद टीएस सिंहदेव जनता से पदयात्रा के माध्यम से रूबरू होंगे। चकरभाठा से लेकर बिलासपुर तक सैकड़ों की संख्या में स्वागत द्वार बनाए गए हैं।

राजीव गांधी चौक पर 20 फिट ऊंचा स्वागत द्वार

                टीएस सिंहदेव के स्वागत में चकरभाठा से लेकर बिलासपुर तक छोटे बड़े सैकड़ों स्वागत द्वार सजकर तैयार हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार 100 से अधिक संगठन अलग अलग समूह में टीएस सिंहदेव का स्वागत करेंगे। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि भूपेश बघेल ने सरकार बनते ही तेजी से वादों को पूरा करना शुरू कर दिया है। कमोबेश सभी वादे तेजी से पूरे  भी हो रहे हैं। किसान से लेकर आटोसंघ सरकारी और गैर सरकारी कर्मचारियों में टीएस के आगमन को लेकर भारी उत्साह है। इसलिए अलग अलग संगठनों ने अलग अलग स्थानों पर टीएस का स्वागत का फैसला किया है।

                           बिलासपुर आटो संघ वेयर हाउस रोड के पास, सब्जी फल विक्रेताओं ने आदित्य डायरी कार्यालय, सैकड़ों की संख्या में दिव्यांगों ने जरहाभाठा चौक पर टीएस सिंहदेव के स्वागत करने का फैसला किया है। जहां कुछ कर्मचारी संगठन आदिवासी छात्रावास के पास तो कुछ अन्य कर्मचारी संगठनों ने छत्तीसगढ़ भवन में टीएस सिंहदेव का नागरिक अभिनन्दन का फैसला किया है।

close