विधानसभा अध्यक्ष का प्रथम नगर आगमन…कांग्रेसी करेंगे स्वास्थ्य मंत्री का जोशिला स्वागत..सज गया शहर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

वैल्यू एडेड टैक्स (वैट),कीमतें,news,पेट्रोल-डीजल,रायपुर,छत्तीसगढ़,डॉ चरणदास महंत,तीखी प्रतिक्रियाबिलासपुर—- प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि सरकार गठन होने और मंत्री बनने के बाद पंचायत और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिहदेव पहली बार बिलासपुर आ रहे हैं। शहर की जनता और सैकड़ों संगठन टीएस सिंहदेव का चकरभाठा से लेकर छत्तीसगढ़ भवन तक आतिशी स्वागत करेंगे। इस दौरान संगठन का्यकर्ताओं के अलावा आम जनता भी टीएस सिंहदेव का करेंगी।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

             अभय नारायण ने बताया कि मंत्री बनने के बाद पहली बार बिलासपुर आ रहे स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव का जगह जगह अभिनन्दन किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता अपना उत्साह जाहिर करने शहर के चौक चौराहों पर स्वागत द्वार बनाकर आत्मीयता जाहिर करेंंगे। सिंहदेव का आगमन 16 जनवरी  को सुबह 10.30 बजे भोपाल से चकरभाटा हवाई पट्टी में होगा। स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद दोपहर दो बजे सिंहदेव कलेक्टर कार्यालय स्थित मंथन सभागार में पंचायत विभाग की बैठक लेंगे।

              अभय नारायण ने बताया कि टीएस सिंहदेव बिलासपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 17जनवरी को सुबह 11 बजे स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेने के बाद दोपहर 3 बजे सड़क मार्ग से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष डाॅ.चरणदास महंत का होगा स्वागत

              प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद डाॅ.चरण दास महंत का भी पहली बार नगरआगमन 16 जनवरी शाम 6.30 बजे होगा। विधानसभा अध्यक्ष महंत कोरबा पाली मार्ग से बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन पहुचेंगे। कुछ देर विश्राम के बाद डॉ.महंत 8.30 बजे चांपा के लिए रवाना हो जाएंगे।

close