गोरी मेम पर दिल आया…फिर हो गयी आनलाइन 10 लाख की ठगी….मंजनू ने की पुलिस कप्तान से फरियाद..हतप्रभ एसपी

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर— फेसबुक पर विदेशी महिला से पींगे लड़ाना एक व्यक्ति को भारी पड़ा है। व्यक्ति ने एसपी अभिषेक मीणा से गुहार लगायी है कि महिला ने उसे आनलाइन दस लाख की ठगी की है। उसे न्याय दिलाएं। फिलहाल एसपी मीणा ने व्यक्ति को सिविल लाइन थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज करने को कहा है। साथ ही जानने की भी कोशिश की कि पढ़े लिखे होकर इतनी बड़ी भूल क्यों की। व्यक्ति ने जवाब भी मजेदार दिया है। जिसे सुनकर कोई भी हंसने अपने आपको नहीं रोक सकता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे एक व्यक्ति एसपी कार्यालय पहुंचा। उसने बताया कि उसकी किसी विदेशी महिला से फेसबुक दोस्ती हुई। महिला ने उसे फ्रेंडशिप निवेदन किया। मैने उसे स्वीकार भी किया। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई। कुछ दिनों बाद दोनों की बीच गहरी दोस्ती भी हो गयी। उसने मोबाइल वाट्सअप नम्बर मांगा। नम्बर पर उत्तेजक फोटो भेजना शुरू कर दिया। उसने बताया कि वह यूके की रहने वाली है। उससे मिलने हिन्दुस्तान आ रही है। व्यक्ति ने एसपी को बताया कि विदेशी महिला की फोटो को देखकर वह पहले ही फिसल चुका था।

दस लाख का लगाया फटका

  व्यक्ति ने एसपी को बताया कि वह मूल रूप से उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। पिछले दो साल से मुंगेली नाका चौक के पास रहता है। वह किसी फर्टिलाइजर कम्पनी में कर्मचारी है। अपनी फरियाद में नीरज पाण्डेय ने बताया कि फेसबुक फ्रेंड यूके की महिला ने इंडिया में आकर जीवन साथी बनने का फैसला किया था। जबकि वह पहले से ही शादी शुदा है। बावजूद इसके वह महिला के साथ रहने का फैसला किया। एक दिन उसको अपने बैंक अकाउण्ट का नम्बर भी बता दिया। धीरे धीरे कर उसने दस लाख रूपए किसी ना किसी बहाने निकाल लिया। उसके बैंक अकाउन्ट से महिला ने अन्तिम अाहरण 10 जनवरी को किया है। अब महिला का फोन और वाट्सअप नम्बर बंद है। कई बार लगाया लेकिन मोबाइल नम्बर लगता ही नहीं।

कस्टम क्लियरेंस का दिया झांसा

                 पीड़ित नीरज ने एसपी मीणा को बताया कि महिला ने इण्डिया आने की बात बतायी। इस दौरान फोन पर जानकारी दी कि उसे कस्टम अधिकारियों ने पकड़ लिया है। इसके अलावा एक फोन और आया कि यदि उसने अधिकारी को कुछ लाख रूपए दिए तो छोड़ दिया जाएगा। इसके बाद मैने महिला के अकाउण्ट में कुछ लाख रूपए और डाले। इसके बाद महिला का फोन आना और जाना दोनो बंद हो गया है।

आनलाइन ठगी के बाद न्याय की गुहार

नीरज ने एसपी को बताया कि महिला की उसके बैग में पचास लाख विदेशी मुद्रा रखा है। कस्टम अधिकारियों ने पकड़ा है। छूटने के बाद रूपए लौटा देगी। लेकिन रूपए लौटाना तो दूर महिला का अब फोन भी नहीं लग रहा है।

फटकार के बाद सिविल लाइन गया पीड़ित

पीड़ित ने बताया कि वह एमएससी है। इतना सुनते ही पुलिस कप्तान ठग के शिकार को फटकारा साथ में समझाया भी। मीणा ने कहा कि करीब आधा दर्जन से अधिक बार बैंक ट्रांजेक्शन हुआ। बावजूदू इसके उसे क्यों नहीं समझ में आया कि वह ठगी का शिकार हो रहा है। इसके बाद मीणा ने नीरज को तत्काल सिविल लाइन थाना पहुंचकर रिपोर्ट लिखाने को कहा।

पुलिस कप्तान ने बताया कि यह जानते हुए भी इस प्रकार की वारदात पहले भी कई लोगों के साथ हो चुका है। जानने समझने और पढ़ने के बाद भी इस तरह से ठगी का शिकार होना ठीक नहीं है। बावजूद इसके लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं।

पीड़ित ने कहा इण्डिया का सवाल

पुलिस कप्तान के सवाल पर पीड़ित ने बताया कि विदेशी महिला को इसलिए रूपए दिये कि कही विदेश में इण्डिया की बदनामी ना हो। विदेशी यह ना समझें कि भारत में लोग मुसीबत के समय किसी की सहायता नहीं करते। मैने मानवता के कारण महिला को दस लाख रूपए दिए।

close