डायल 112 की कार्रवाई …. तीन घायलों को पहुंचाया अस्पताल..महिला की बच गयी जिन्दगी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— मोटर सायकल से गिरकर एक महिला गिरकर घायल हो गयी। मामला बरतोरी का है। सूचना मिलते ही महिला को 112 के सहयोग से अस्पताल में भर्ती कराया गया। बहरहाल महिला की हालत ठीक है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरतोरी गांव में मोटरसायकल सवार महिला गिरकर घायल हो गयी। मामले की जानकारी मिलते ही 112 के सहयोग से महिला को अस्पताल पहुचाया गया। डाक्टरों ने बताया कि महिला निम्न रक्तचाप के कारण मोटर सायकल से गिर गयी। लटवा निवासी महिला का नाम त्रिवेणी बाई पति नन्दू वर्मा है।

                         112 की सूटना पर घटना स्थल पर पहुंची ईआरव्ही की टीम ने निम्न रक्तचाप की शिकार महिला को अस्पताल पहुंचाकर नया जीवनदान दिया है। फिलहाल महिला सुरक्षित है।

मारपीट में तीन घायल

                         गौरेला थाना क्षेत्र में दो पक्षों की खूनी संघर्ष में घायल व्यक्तियों को तीन पहले अस्पताल में भर्ती किया गया है। एडिश्नल एसपी  अर्चना झा ने बताया कि डायल 112 को जानकारी मिली कि दो पक्षों में छपरा टोला क्न्हारी में खूनी संघर्ष के दौरान  कुछ लोग घायल हुए हैं।

               संघर्ष की जानकारी मिलते ही गौरेला थाने की ईआरव्ही ईगल टीम मौके पर पहुंच गयी। घटना स्थल पर घायल लक्ष्मी प्रसाद उम्र 70 साल,राघवेन्द्र काछी उम्र 40 साल संजय यादव उम्र 20 साल को को अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की जानकारी थाने को दी गयी। सभी घायलों के इलाज के साथ मामले में पुलिस कार्रवाई की गयी है।

close