भाजपा की नई रणनीति…11 लोकसभा को 3 क्लस्टर में बंटवारा….अमर अग्रवाल को बिलासपुर की कमान

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर— भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों को तीन क्लस्टर में बांटकर लड़ेगी। दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद रायपुर स्थित भाजपा के एकात्म परिसर कार्यालय में चुनाव रणनीति पर चर्चा हुई। इस दौरान भाजपा प्रदेश पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद थे।
                 दिल्ली में राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद आगामी कार्य योजनाओं और लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में हुई। बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों पर कार्य करने का फैसला लिया गया। लोकसभा चुनाव को देखते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का बंटवारा भी किया गया।
             बैठक में मौजूद नेता प्रतिपक्ष और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि पिछले दिनों हम सभी राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मिलित हुए । राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए सभी को महत्वपूर्ण दायित्व दिया जा रहा है। कौशिक ने विश्वास जताया कि मिलकर राष्ट्रीय कार्यक्रमों का क्रियान्वयन नीचे तक बेहतर तरीके से करेंगे। कौशिक ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं दीं।
अमर बने बिलासपुर क्लस्टर प्रमुख
            बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए लोकसभा क्लस्टर प्रभारी नियुक्त किए गए। 11 लोकसभा के लिए तीन क्लस्टर बनाए गए हैं। बस्तर क्लस्टर की जिम्मेदारी केदार कश्यप, रायपुर क्लस्टर की राजेश मूणत और बिलासपुर क्लस्टर की कमान अमर अग्रवाल को दिया गया है।
प्रभारी और संयोजक की नियुक्ति
                  बैठक में लोकसभावार प्रभारी और संयोजक नियुक्त किए गए। जांजगीर चांपा के प्रभारी गौरीशंकर अग्रवाल, संयोजक लीलाधर सुल्तानिया। रायगढ़ लोकसभा के प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी, संयोजक कृष्णकुमार राय और राजेश शर्मा होंगे। रायपुर लोकसभा प्रभारी अशोक शर्मा, संयोजक बृजमोहन अग्रवाल। राजनांदगांव लोकसभा प्रभारी राजेश मूणत, संयोजक मधुसुदन यादव। दुर्ग लोकसभा प्रभारी संतोष पांडेय, संयोजक प्रहलाद रजक। महासमुंद लोकसभा प्रभारी अशोक बजाज, संयोजक अजय चंद्राकर। कांकेर लोकसभा प्रभारी खूबचंद पारख, संयोजक विक्रम उसेंडी। बस्तर लोकसभा प्रभारी सुनील सोनी, संयोजक केदार कश्यप। कोरबा लोकसभा प्रभारी शिवरतन शर्मा, संयोजक लखनलाल देवांगन। सरगुजा लोकसभा प्रभारी रामप्रताप सिंह, संयोजक भीमसेन अग्रवाल, संह-संयोजक अनुराग सिंहदेव। बिलासपुर लोकसभा प्रभारी नारायण चंदेल, संयोजक अमर अग्रवाल को बनाया गया।
                      प्रदेश भाजपा की बैठक में छह कार्यक्रमों के प्रभारियों के नाम का एलान किया गया।  कमल ज्योंति संकल्प कार्यक्रम  26 फरवरी 2019 के लिए लोकेश कावाड़िया, मेजर अनिल सिंह, निवासराव मद्दी, राजा पाण्डेय होंगे। मोटर सायकिल रैली 2 मार्च 2019 के लिए संजू नारायण सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, विक्रांत सिंह, नीलू शर्मा को कमान दी गयी है। समर्पण दिवस 11 फरवरी 2019 के लिए गौरीशंकर अग्रवाल, भीमसेन अग्रवाल, लीलाराम भोजवानी, छगनलाल मूंदड़ा प्रभारी होंगे। बुध्दिजीवी सम्मेलन की जिम्मेदारी सच्चिदानंद उपासने, संजय श्रीवास्तव, अवधेश जैन को दी गयी है। लाभार्थी संपर्क योजना (बूथ स्तर पर) के लिए शिवरतन शर्मा, डॉ. सुभाऊराम कश्यप, सरला कोसरिया और शक्तिकेन्द्र के लिए संतोष पाण्डेय, भूपेन्द्र सवन्नी को प्रभारी बनाया गया है।
                         इसके अलावा मेरा परिवार भाजपा परिवार 12 फरवरी से 02 मार्च बूथ स्तरीय कार्यक्रम के लिए राजेश मूणत और छगनलाल मूंदड़ा को प्रभारी बनाया गया है। युवा संसद 10 जनवरी से 10 फरवरी के लिए विजय शर्मा और ओपी चौधरी को प्रभारी बनाया है। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में संगठन के सभी 29 जिलों की बैठकें और बैठक प्रभारी भी तय किए गए। बैठक अनिवार्य रूप से 19 या 20 जनवरी को होगी।
close