सुनील मिश्रा की पर्यावरण संरक्षण मण्डल से छुट्टी…तिवारी होंगे सदस्य – सचिव

Chief Editor
1 Min Read

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने अफसरों के प्रभार में फेरबदल किया है। जिसके तहत दो अफसरों के प्रभार बदले गए हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश के तहत भारतीय वन सेवा के अफसर सुनील कुमार मिश्रा की सेवाएं वन विभाग को वापस कर दी गई हैं। सुनील कुमार मिश्रा अब तक सदस्य सचिव छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल के पद पर थे। इसी आदेश के तहत आर. पी. तिवारी , मुख्य अभियंता छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंण्डल को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक सदस्य सचिव , छत्तीसगढ़ संरक्षण मण्डल के पद पर पदस्थ किया गया है।

close