भाजपा जिला महिला मोर्चा की बैठक…नेता प्रतिपक्ष ने कहा…बनाएंगे केन्द्र में सरकार…19 को होगी विशेष बैठक

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक भाजपा कार्यालय में हुई। भाजपा और विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने महिलाओं को आगामी लोकसभा चुनाव पर फोकस रहने को कहा।  कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि घर-घर जाकर केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दें। जनता से सरकार के समर्थन में संवाद करें। प्रदेश में 11 सीट जीत कर केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाएं।
                        बैठक को पूर्व गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, महापौर किशोर राय, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूक्मणी कौशिक ने भी संबोधित किया।
            बैठक का संचालन मोर्चा जिला महामंत्री जयश्री चौकसे ने किया। इस मौके पर पुष्पा तिवारी, विभा गौरहा, सुशीला राव, यास्मीन खान, निम्रला पाल, पुनीता डहरिया, गायत्री दुबे, शमीम फरजाना, भारती देवांगन, दीपमाला कुर्रे, प्रभा विश्वकर्मा, संध्या चौधरी, रश्मी मौर्य, सीमा पाण्डेय, लक्ष्मी साहू, निरू सिंह, सुशीला कौशिक, नीतू सिंह, ज्योति कुलदीप, नीरा सिंह, गायत्री साहू, सुमित्रा साहू समेत कार्यकर्ता मौजूद थे।
19 को भाजपा की बैठक
 भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर की बैठक आगामी 19 जनवरी शनिवार को दोपहर 2 बजे भाजपा कार्यालय करबला में होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक ने बताया कि बैठक में मार्गदर्शन के लिए विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद लखनलाल साहू, प्रदेश महामंत्री संतोष पाण्डेय, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान, पूर्व विधायक राजू सिंह क्षत्री विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
close