धरमलाल कौशिक के बयान पर ताम्रकार नाराज..कहा..फोरम में रखूंगा बात..बर्दास्त नहीं-कार्यकर्ताओं का अपमान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—भाजपा सरकण्डा जोन प्रभारी और वरिष्ठ नेता विजय ताम्रकार ने प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विजय ताम्रकार ने कहा कि यदि कार्यकर्ताओं ने मेहनत नहीं किया होता तो आज धरमलाल कौशिक नेता प्रतिपक्ष नहीं होते। बिल्हा विधानसभा से उनकी दूसरी बार हार होती। प्रदेश अध्यक्ष को बयानवाजी करने से पहले…आगे पीछे सोचना समझना चाहिए। कार्यकर्ताओं का अपमान हम किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    जानकारी हो कि एक दिन पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बयान दिया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेहनत नहीं किया। इसलिए भाजपा की हार हुई। कार्यकर्ताओं को एकजुटता दिखाकर लोकसभा चुनाव को जीतना होगा। बयान को लेकर भाजपा में अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आयी है। सरकण़्डा भाजपा जोन प्रभारी और वरिष्ठ नेता विजय ताम्रकार ने प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

                                       विजय ताम्रकार ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के बयान की ना केवल निंदा बल्कि विरोध करता हूं। बताना चाहता हूं कि विधानसभा चुनाव में हार के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन यह आरोप बर्दास्त नहीं किया जाएगा कि कार्यकर्ताओं ने मेहनत नहीं की। सोचने वाली बात है कि यदि कार्यकर्ताओं ने मेहनत नहीं की होती तो आज धरमलाल कौशिक नेता प्रतिपक्ष बनना दूर..बिल्हा से चुनाव भी जीतते। उनकी जीत में भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका 100 प्रतिशत है।

                  वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि मैं धरमलाल कौशिक के बयान का विरोध करता हूं। कार्यकर्ताओं का अपमान ठीक नहीं है। इसे बर्दास्त भी किया जाएगा। मामले को पार्टी फोरम में भी रखूंगा। यदि बयान पर खेद प्रकट नहीं किया गया तो पुरजोर विरोध भी करूंगा। ताम्रकार ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ईमानदार और जुझारू हैं। कार्यकर्ताओं का अपमान कर धरमलाल ही नहीं कोई भी नेता विधानसभा नहीं पहुंच सकता है।

close