सब भूलकर लोकसभा चुनाव में जुट जाएं…सरोज अमर समेत भाजपा नेताओं ने कहा..केन्द्र में फिर बनाएंगे सरकार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर–जिला भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक भाजपा कार्यालय करबला में आयोजित हुई। बैठक में जिले भर एकत्रित कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विधानसभा चुनाव पर अपना-अपना पक्ष रखा। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा भी हुई। बैठक के पहले नेताओं ने भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित किया।
                    बैठक को पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने संबोधित किया। उन्होने कहा कि पिछली बातों को भूलकर नये सिरे से उत्साह के साथ आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।  लोकसभा चुनाव को ध्यान में रख जनता के बीच जाएं। केन्द्र सरकार की योजनाओं और कार्यो की जानकारी दें। हमें मालूम है कि बिलासपुर जिले की जनता हमारे साथ है।
                                     सांसद लखनलाल साहू ने कहा कि केन्द्र सरकार ने अनेक जनहितैषी योजनाएं चल रही हैं। लोगों को इसका लाभ भी मिल रहा है।योजनाओं को जन-जन तक पहुॅचाना हमारी जिम्मेदारी है। कांग्रेस के लोग जनता को भ्रमित कर रहे हैं। कांग्रेसियों को जनता के बीच बेनकाब करना होगा। साहू ने कहा कि व्यवस्तताओं के बावजूद आम जनता और कार्यकर्ताओं के लिए मेरे घर कर दरवाजा सदैव खुला रहता है।
                     बैठक में मुख्यवक्ता प्रदेश महामंत्री संतोष पाण्डेय ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होने कहा कि अभी से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। जिला और विधानसभा स्तर पर आगामी दिनों में आयोजित 6 कार्यक्रमों के संबंध में सरोज पाण्डेय ने विस्तार से जानकारी दी। सरोज पाण्डेय ने बताया कि कमल ज्योति संकल्प कार्यक्रम, मोटर सायकल रैली, समर्पण दिवस, बुद्धिजीवी सम्मेलन, कलस्टर स्तर पर लाभार्थी संपर्क, बूथ स्तर पर शक्ति केन्द्र सम्मेलन कलस्टर स्तर, विधानसभा एवं जिला स्तर पर प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। मेरा घर भाजपा का घर युवा संसद, मतदाता सूची में नाम जोड़वाने का काम यथाशीघ्र पूरा करने में सहयोग करें।
         बैठक को भाजपा प्रदेश और छ.ग. गृह निर्माण मंडल के पूर्व अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी और बेलतरा विधायक रजनीश ने संबोधित किया। दोनों नेताओं ने मोदी की अगुवाई में एक बार केन्द्र में सरकार बनाने की बात कही। बैठक का संचालन जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक राजू सिंह क्षत्री, महापौर किशोर राय, पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, गुलशन ऋषि,स्नेहलता शर्मा, सुरेन्द्र गुम्बर, दीपक सिंह ठाकुर समेत कई नेता मौजूद थे।
close