सीए कोचिंग संस्थान में चोरी…तीन एलईडी समेत कम्प्यूटर प्रिंटर पार…सिविल लाइन में एफआईआर दर्ज

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजेन्द्र नगर चौक स्थित एक कोचिंग संस्थान में चोरी की खबर है। सीए की कोचिंग संचालक ने सुबह घटना की जानकारी के बाद खबर थाने को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिखा पढ़ी की कार्रवाई के बाद आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने का आश्वसान दिया है। कोचिंग संचालक ने पुलिस पूछताछ के दौरान चोरी की शक अपने पुराने कर्मचारी पर जाहिर किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              संचालक सतीष पाण्डेय ने बताया कि चोरी की घटना कोचिंग के पुराने मैनेजर की सलिप्तता हो सकती है। क्योंकि उसने पहले भी कई बार कोचिंग को आर्थिक और मानसिक नुकसान पहुंचाया है। मामले की कई बार थाने में भी शिकायत की है। कार्रवाई नहीं होने से शायद उसी ने अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया है।

                                         सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सीए की कोचिंग देने वाले एक संस्था में बीती रात चोरों ने हाथ साफ किया है। सुबह जानकारी मिलने के बाद संचालक सतीष पाण्डेय ने जानकारी सिविल लाइन थाने को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लिखा पढ़ी कर आरोपी को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है। सतीष पाण्डेय और संस्था के बच्चों ने बताया कि चोरी की घटना में पुराने मैनेजर का हाथ हो सकता है। संस्था संचालक ने बताया कि उन्हें शक है कि पुराना मैनेजर शाश्वत गुप्ता का पूरे घटनाक्रम में हाथ है। उसी के शह पर बीती रात चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।

               सतीश पाण्डेय ने बताया कि शाश्वत गुप्ता संथा में पहले मैनेजर हुआ करता था। उसने नई कोचिंग संस्थान खोल लिया है। उसे जब संस्था से निकाला गया तो बच्चों को पहले बहलाने फुसलाने का प्रयास किया। इसके बाद भी जब बच्चे उसके संस्था में नहीं गए तो आर्थिक नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। इसके पहले उसने बिजली,माडम कनेक्शन काटने की घटना को अंजाम दिया था। जिसकी लिखित शिकायत थाने में की गयी है।

                   सतीष पाण्डेय के अनुसार बीती रात्रि चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपी ने संस्था से 3 एलई़डी टीवी समेत,तीन कम्प्यूटर,स्पीकर प्रिंटर के अलावा आईपी कैमरा को पार कर दिया है। चोरी के पहले आरोपियों ने ग्राउण्ड फ्लोर पर लगे ग्रिल का ताला तोड़ा। इसके बाद दूसरे तल पर पहुंचकर संस्था का भी ताला तोड़ा है। साथ ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

                        सतीष के अनुसार यदि पुलिस छानबीन करेगी तो प्रथम तल बैंक है। बैंक का सीसीटीवी कैमरा भी लगा है। जांच पड़ताल में आरोपियों का वीडिया मिल जाएगा। संस्था संचालक के अनुसार चोरी के बाद आर्थिक नुकसान के साथ ही सीए की पढ़ाई करने वाले बच्चों का समय भी बरबाद हुआ है। बच्चों की पढ़ाई आनलाइन होती है। बच्चों ने पुलिस को मौखिक रूप से शाश्वत गुप्ता की गतिविधियों की जानकारी दी है।

                बहरहाल शिकायत के बाद पुलिस ने चोरी के अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 451 और 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

close