भूसे की ढेर में करीब 54 किलोग्राम गांजा..मस्तूरी पुलिस की छापामार कार्रवाई..आरोपी ने छिपाकर रखा था ढाई लाख का माल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— मस्तूरी पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद की है। आरोपी ने गांजा को बोरी में भूसा के ढेर में छिपाकर रखा था। बरामद गांजा की कीमत करीब ढाई लाख रूपए से अधिक है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के वेद परसदा गांव का है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मस्तूरी पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर भारी मात्रा में गांजा का अवैध खेप को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने गांजा बेचने के लिए भारी मात्रा में भण्डार किया था। आरोपी ने गांजा को तीन बोरी में भरकर भूसे की ढेर में छिपाकर रखा था।  सीजीवालडॉटकॉम के whatsapp ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

एडिश्नल एसपी ने बताया कि मस्तूरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई कर गांजा समेत आरोपी चंदू पटेल को भी धरदबोचा है। आरोपी ने बा़ड़ी में भूसे की ढेर में गांजा को छिपाकर रखा था। जानकारी के बाद पुलिस ने देर किए बिना पुलिस कप्तान अभिषेक मीणा के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही कर आरोपी समेत गांजा को जब्त कर लिया है।छापामार कार्रवाई की जानकारी लगते ही आरोपी चंदू पटेल ने पहले तो पुलिस को कार्रवाई को रोकने का प्रयास किया। गांजा रखने या बेचने की बात से साफ इंकार कर दिया। जैसे ही पुलिस बाड़ी में पहुंची तो आरोपी पैर पकड़कर गिड़गिडाने लगा। बावजूद इसके पुलिस ने भूसे की ढेर से 3 बोरी गांजा को जब्त कर लिया है।

               पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि रविवार को सुबह ही उड़ीसा से 3 बोरी गांजा उ़ड़ीसा के संबलपुर से लाया है। करीब 54 किलो गांजा 52 पैकेट में रखा है। आरोपी से पकड़े गए 53 किलो और 90 ग्राम गांजा की बाजार में कीमत करीब 2 लाख 60 हजार रुपए है। आरोपी फिलहाल मस्तूरी पुलिस के गिरफ्त में है।  कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक डी. के. कुर्रे, उप निरीक्षक हृदय लाल यदु , आरक्षक संतोष पाटले, चंद्र प्रकाश भारद्वाज ,दीपक साहू ,मनमोहन कोसले ,बसंत मानिकपुरी और प्रेम बंजारे का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।पुलिस अधीक्षक मीणा ने मस्तूरी पुलिस की तारीफ भी की है।

close