पांच महीने बाद सुलझी हत्या की गुत्थी..नाती ने उतारा था दादा को मौत के घाट…महीनों से था फरार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर–बिलासपुर पुलिस ने पांच महीेने पहले 105 साल के दादा के हत्या की आरोप में नाती को गिरफ्तार कर लिया है। नाती अपने दादा के सिर पर संघातिक हमला कर इलाहाबाद फरार हो गया था।  काफी इलाज के बाद भी चंदुलाल कोशले की रायपुर में मौत हो गयी। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। हत्यारे का पता लगाने पुलिस कप्तान ने एडिश्नल एसपी अर्चना झा और बिल्हा एस़़डीओपी को  पकड़ने की जिम्मेदारी दी। मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।  सीजीवालडॉटकॉम के whatsapp ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे

एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने बताया कि अगस्त में पत्थरखान बिल्हा थाना निवासी  105 साल के बुजुर्ग चन्दूलाल कोशले की सिर पर किसी ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। चन्दुलाल को इलाज के लिए पहले तो बिलासपुर बाद में रायपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान उसकी मौत भी हो गयी। बिलासपुर पुलिस ने मौत के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या के आरोप को अन्य धाराओं के साथ जोड़ दिया।

                      एडिश्लल एपी ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान जानकारी मिली कि मृतक का नाती विजय कोशले मारपीट और हत्या के बाद उत्तरप्रदेश फरार हो गया है। इस समय इलाहाबाद में ईटाभठ्ढा में काम करता है। बिलासपुर पुलिस ने आरोपी को किसी तरह इलाहाबाद से बुलाया। दबाव डालने के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

                          आरोपी विजय कोशले के अनुसार इलाहाबाद कमाने खाने कई साल से जाता है। चार साल पहले साथ में काम करने वाले साथी सूरज टण्डन के साथ मारपीट हुई। मारपीट के दौरान अधिक चोट लगने से उसकी मौत हो गयी। मृतक चकरभाठा का रहने वाला था। मामले में इलाहाबाद न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा है। कुछ समय अपने पत्थरखदान स्थित अपने घर आया था। इलाहाबाद में चल रही पेशी में शामिल होने दादा से रूपए की मांग की। लेकिन दादा ने रूपया देना तो दूर उल्टा डंडा से मारने लगा।

                इसी दौरान उसे भी गुस्सा आया। दादा से डण्डा छुड़ाकर सिर पर हमला कर दिया। चोट लगने के बाद दादा जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। इस दौरान वह घर का दरवाजा बंद कर उत्तरप्रदेश भाग गया। आरोपी विजय कोशले ने पुलिस को बताया कि जिस डण्डे से मारा उसे दादा के घर में ही छिपाकर रखा है। अर्चना झा ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर डण़्डा को बरामद कर लिया गया है।

                 आरोपी को धारा 452,307 और 302 का अपराध दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

TAGGED: , , ,
close