प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री, महासचिव के रूप में पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की जिम्‍मेदारी संभालेंगी,देखे अन्य नियुक्तियां

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर।आखिरकार प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री हो ही गई. लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी और इसे लेकर कयासबाजी भी चल रही थी. उन्‍हें पार्टी का महासचिव बनाया गया है और वे पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की जिम्‍मेदारी संभालेंगी. पश्‍चिमी उत्‍तर प्रदेश की जिम्‍मेदारी ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया को दी गई है. आम चुनाव से पहले प्रियंका गांधी को यह बड़ी जिम्‍मेदारी दी गई है. कुछ दिनों पहले कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने उत्‍तर प्रदेश में बड़ा करिश्‍मा करने का दावा किया था और ठोस कदम उठाने की भी बात कही थी. राहुल गांधी ने यह भी कहा था कि उत्‍तर प्रदेश को लेकर कांग्रेस बड़ा सरप्राइज देने जा रही है. माना जा रहा है कि उनका इशारा इसी तरफ था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता मोतीलाल वोरा ने इस बारे में बताया, प्रियंका गांधी को जो जिम्‍मेदारी दी गई है, वह बहुत महत्‍वपूर्ण है. इसका प्रभाव केवल पूर्वी यूपी में होगा, ऐसा नहीं है, इसका प्रभाव पूरे उत्‍तर प्रदेश में पड़ेगा.

आपको बता दें कि पिछले काफी लंबे समय से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग थी कि प्रियंका गांधी को राजनीति में आना चाहिए. इससे पहले प्रियंका गांधी इससे पहले भी रायबरेली और अमेठी में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के लिए प्रचार प्रसार करती रही हैं. 2019 का लोकसभा चुनाव काफी निर्णायक होने वाला है, इसमें उत्तर प्रदेश की भूमिका काफी अहम है. उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के साथ आने से समीकरण पूरा बदल गया था, दोनों पार्टियों ने कांग्रेस को गठबंधन में शामिल नहीं किया था. गठबंधन की घोषणा के बाद राहुल गांधी ने उत्‍तर प्रदेश के बारे में कहा था- कांग्रेस यहां कुछ बड़ा करेगी.

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close